Ambani Sisters: लाइमलाइट से दूर लग्जरी जिंदगी जीती हैं मुकेश अंबानी की बहनें, करोड़ों का है बिजनेस

Ambani Sisters

Ambani Sisters Life: अंबानी परिवार देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर का प्रसिद्ध नाम है और हर जगह इनका बिजनेस फैला हुआ है। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और उनके बच्चों के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन इनकी दो बहने दीप्ति और नीना के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। यह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

धीरूभाई अंबानी के चार बच्चे मुकेश, अनिल, दीप्ति और नीना हैं। दोनों भाइयों ने तो बिजनेस की दुनिया में बहुत नाम कमाया है लेकिन इन बहनों के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन दोनों का कनेक्शन भी बिजनेस की दुनिया से है और इनकी शादी भी बड़े घरानों में हुई है।

लग्जरी लाइफ जीती हैं Ambani Sisters

दीप्ति सालगांवकर

धीरूभाई अंबानी की बेटी दीप्ति सालगांवकर की शादी राज सालगांवकर के साथ हुई है और यह अपने परिवार के साथ गोवा में रहती हैं।

जानकारी के मुताबिक धीरूभाई अंबानी जब उषा किरण सोसाइटी की 22 मंजिल पर रहा करते थे। उस समय वासुदेव सालगांवकर जो एक बिजनेसमैन है वह भी इसी बिल्डिंग में रहते थे। दोनों परिवारों के बीच आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा था।

Ambani Sisters

सालगांवकर के बेटे राज की उम्र मुकेश अंबानी के बराबर थी और दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। अनिल अंबानी इनसे उम्र में 2 साल छोटे हैं। इन लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था और इसी बीच दीप्ति और राज एक दूसरे को दिल दे बैठे।

Ambani Sisters

जब यह बात परिवार के पास पहुंची तो दोनों की शादी हो गई। इन दोनों के दो बच्चे हैं विक्रम और इशिता जिनमें बेटी इशिता की शादी नीरव मोदी के भाई से की गई है। अंबानी परिवार के हर फंक्शन में दीप्ति और उनके परिवार की मौजूदगी देखी जाती है।

नीना कोठारी

धीरूभाई अंबानी की दूसरी बेटी नीना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो भले ही सुर्खियों में ना रहे लेकिन अपने भाइयों की तरह एक सफल उद्यमी हैं और 2003 में एक कॉफी और फूड चैन की स्थापना करने के बाद अब उनकी नेटवर्थ करोड़ों रुपए है।

नीना कोठारी मीडिया के सामने बहुत कम आती हैं और उनके गिने-चुने फोटो और वीडियो ही देखने को मिलते हैं। अपनी भाभी नीता अंबानी की वह चहेती हैं और टीना अंबानी के साथ भी उनका रिश्ता बहुत अच्छा है।

1986 में भद्रश्याम कोठारी नामक व्यवसायी से उनकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद उन्हें कैंसर हुआ और साल 2015 में उनका निधन हो गया। पति के गुजर जाने के बाद नीना ने पारिवारिक बिजनेस कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स की जिम्मेदारी उठाई और आज एचसी कोठारी ग्रुप का साउथ इंडिया में बड़ा नाम है।

Ambani Sisters

कंपनी के कई अलग वेंचर्स भी हैं जो अलग-अलग नामों से चलाए जा रहे हैं। नीना कोठारी इस समय कोठारी शुगर मिल्स की मालकिन है और पावरफुल महिलाओं की सूची में उनका नाम गिना जाता है।

मीना के दो बच्चे हैं जिनके नाम अर्जुन और नयनतारा है। 2019 में अर्जुन की शादी आनंदिता से हुई थी और नयनतारा का विवाह केके बिरला के पोते शमित के साथ हुआ है।

Ambani Sisters

अंबानी परिवार की बेटी होने और बड़े घराने से संबंध होने के बावजूद भी इन्हें कभी मीडिया की सुर्खियों में आते हुए नहीं देखा गया है और इनके बच्चों के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। धीरूभाई अंबानी की दोनों बेटियां सुर्खियों का हिस्सा भले ही ना रहती हो लेकिन इनकी जिंदगी बहुत ही लग्जरियस है। बिना किसी स्टारडम के भी इन्होंने बिजनेस की दुनिया में अपना मुकाम बनाया है और करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खड़ी की है।। सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा होती रहती है और अंबानी फैमिली के हर इवेंट में इन्हें खास तौर पर देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews