Hindi News

कितनी है मुकेश अंबानी की 2025 में नेट वर्थ? रोज़ की कमाई सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश!

Written by:Ronak Namdev
Published:
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक हैं ये तो सभी जानते हैं। यह भी आप जानते होंगे कि वे अभी भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। लेकिन क्या आप उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं? उनकी कमाई और दौलत के आंकड़े ऐसे हैं कि किसी का भी सिर चकरा सकता है।
कितनी है मुकेश अंबानी की 2025 में नेट वर्थ? रोज़ की कमाई सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश!

काफी कम लोग जानते हैं कि कुछ साल पहले 2020 में ही मुकेश अंबानी के पास लगभग 36 अरब डॉलर की दौलत हुआ करती थी। लेकिन 2025 आते-आते उनकी कुल संपत्ति 9670 करोड़ डॉलर यानी करीब 9.10 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इतने पैसे उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल कर देते हैं। चलिए अब यह भी जानते हैं कि मुकेश अंबानी की इतनी कमाई किस चीज से होती है। कौन कौन से वह काम हैं जो उन्हें इतना पैसा देते हैं।

दरअसल आपको बता दें कि मुकेश अंबानी का ज़्यादातर पैसा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ से ही आता है, जिसमें तेल, मोबाइल नेटवर्क (जियो), दुकानें (रिटेल), और ऑनलाइन वाले बिज़नेस शामिल हैं। जियो और रिलायंस रिटेल ने उनकी कमाई को जबरदस्त बढ़ाया है।

कितनी होती है हर रोज़ कमाई

बता दें कि व्यापारी मुकेश अंबानी हर दिन करीब 163 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। मतलब हर घंटे में ही करोड़ों आ जाते हैं! ये पैसे उन्हें उनके बिज़नेस से, शेयर से और कंपनी के मुनाफे से मिलते हैं। उन्होंने कोविड के बाद से खुद की सैलरी लेना बंद कर दी, लेकिन कंपनी में उनकी हिस्सेदारी इतनी बड़ी है कि मुनाफा लगातार आता रहता है। एक आम आदमी को इतनी कमाई करने में लाखों साल लग जाएंगे! हालांकि उनकी तरह ही भारत के गौतम अदानी भी इतना ही पैसा कमाते हैं।

रिलायंस से मिलता है सबसे ज्यादा पैसा

रिलायंस कंपनी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पहले उनका काम सिर्फ तेल और गैस तक था, लेकिन अब उन्होंने जियो लाकर मोबाइल इंटरनेट में भी बड़ा कदम रख दिया है, और रिलायंस रिटेल के ज़रिए देशभर में दुकानें खोल दीं। अब वो ग्रीन एनर्जी (साफ-सुथरी बिजली) में भी उतर चुके हैं। जिसमें वे गौतम अडानी को सीधी टक्कर दे रहे हैं । 2024 में उनकी कंपनी ने 100 अरब डॉलर से ज़्यादा की कमाई की थी। मुकेश अंबानी की सोच और बड़े फैसलों ने रिलायंस को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में नाम दर्ज करवा दिया है।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews