इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने किया धमाल! 2.37 रुपये थी कीमत अब पहुंच गया 307 रुपये

अगर आप शेयर बाजार के निवेशक हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल, आज इस खबर में हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर पेनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में शानदार मुनाफा दिया है।
EMPLOYEES NEWS

शेयर बाजार में निवेशक रिसर्च के बाद पैसा लगाते हैं। ज्यादातर निवेशकों को मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश रहती है, हालांकि ऐसे स्टॉक्स की पहचान करना आसान नहीं होता है। यदि इसमें सही रिसर्च नहीं की जाती है, तो यह भारी नुकसान भी दे सकता है, जबकि अच्छी रिसर्च निवेशकों को बड़ा रिटर्न भी दे सकती है। हाल ही में एक मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को भारी भरकम मुनाफा दिया है।

दरअसल, इस स्टॉक की कीमत 22 साल पहले मात्र 2.37 रुपये थी, जो अब 307 रुपये तक पहुंच गई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कितना मुनाफा दिया होगा। बता दें कि यह शेयर जिंदल स्टील एंड पावर का है।

जानिए कितना फीसदी हुआ मुनाफा?

जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर ने 22 साल में अपने निवेशकों को बड़ा फायदा दिया है। अगर किसी निवेशक ने 2002 में जिंदल स्टील एंड पावर के इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसे 3.32 करोड़ रुपये मिले होते। हालांकि, बुधवार को जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर में गिरावट देखने को मिली और यह लाल निशान में कारोबार खत्म करता नजर आया। दरअसल, सुबह 11:45 बजे के कारोबार के दौरान बीएसई पर जिंदल स्टील एंड पावर का यह शेयर 832.00 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया, जबकि दिन के अंत में 0.42% की गिरावट के साथ 901.05 रुपये पर बंद हुआ।

हाल ही का परफॉरमेंस

जिन निवेशकों ने इस पर लॉन्ग टर्म भरोसा जताया, उनके लिए यह शेयर खजाने जैसा साबित हुआ। दरअसल, इस शेयर ने उन्हें लगातार मुनाफा दिया। पिछले 5 वर्षों पर नजर डालें, तो इस शेयर ने अपने निवेशकों को 639.29% से ज्यादा का मुनाफा दिया है। हालांकि, पिछले 6 महीनों से इसमें गिरावट देखी जा रही है और यह लगभग 11% गिरावट दर्ज कर चुका है। हालांकि, एक महीने से इस शेयर में फिर से रौनक लौट रही है। कंपनी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। FY25 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने अपनी स्टील बिक्री में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की है।

डिस्क्लेमर: (यहां दी गई जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। निवेश करने से पहले हमेशा विशेषज्ञों की सलाह लें। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews