म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए अच्छी खबर, अब पोस्ट ऑफिस में मिलेगी ये सर्विस 

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए केवाईसी प्रोसेस अब आसान हो गया है। अब नजदीकी डाकघर में जाकर इस काम को पूरा किया जा सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट और एएमएफआई ने MoU साइन किया है। 
mutual fund kyc

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डाक विभाग अब केवाईसी सत्यापन और डॉक्यूमेंट कलेक्शन की सुविधा प्रदान करेगा। इससे निवेशकों के लिए केवाईसी प्रोसेस पहले से आसान हो जाएगा। किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जाकर इन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। जिसके लिए एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) ने डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट के साथ एक एग्रीमेंट (MoU) भी साइन किया है।

अब नियमों के तहत अब पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी निवेशकों की मदद केवाईसी से जुड़ा काम पूरा करने में करेंगे। फॉर्म जमा हुआ है या नहीं, इसपर निगरानी रखेंगे। स्वप्रमाणित दस्तावेजों जमा हो यह भी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा एसेट मैनेजमेंट कम्पनियों को इन्हें ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 1.64 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस में यह सर्विस मिलेगी।

क्यों उठाया यह कदम? (Mutual Fund KYC)

यह समझौता एएमएफआई के अंतर्गत आने वाले सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को उनके बड़े और बढ़ते निवेश के लिए निर्बाध केवाईसी अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद करेगा। पूरे देश में परिचालन दक्षता और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में मदद करेगा। केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों के रिकॉर्ड में इन्वेस्टर्स के लिए “केवाईसी सत्यापित” स्थिति को हासिल करने के लिए भी यह पहल काम का साबित होगा। हर साल करीब 97 लाख नए निवेशक म्युचुअल फंड से जुड़ सकते हैं। यह कदम उद्देश्य केवाईसी अनुपालन को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उठाया गया है। खासकर दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों फायदा होगा। म्युचुअल फंड निवेश में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित होगा। ।

सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा?

यह समझौता जुलाई 2025 से 1 साल के लिए प्रभावी है, इसे रिन्यू भी किया जा सकता है। इसमें सख्त प्राइवेसी उपाय, सेबी नियमों का अनुपालन और डेटा  सुरक्षा के लिए मजबूत उपाय शामिल किए गए हैं।

निवेशक कैसे चेक करें केवाईसी स्टेटस?

केवाईसी प्रोसेस निवेशकों की की पहचान को सत्यापित करता है, जिसके लिए पहचान और एड्रेस प्रूफ दस्तावेज जमा करने होते हैं। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि शामिल हैं। आसान प्रक्रिया से इन्वेस्टर्स अपने म्युचुअल फंड केवाईसी स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी म्युचुअल फंड वेबसाइट को विजिट करें।  केवाईसी स्टेटस लिंक पर क्लिक करें। अपना 10 डिजिट का PAN दर्ज करें। स्क्रीन पर केवाईसी स्टेटस नजर आएगा। वैलिडेट /रजिस्टर्ड/ऑन होल्ड/ रिजेक्ट स्थिति को देखें। इसके बाद  जरूरी काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews