Mutual Fund: खुल गया नया फंड, 5000 रुपये के निवेश पर मिलेगा लाभ, लंबे समय के लिए होती रहेगी कमाई

Mutual Fund: खुल गया नया फंड, 5000 रुपये के निवेश पर मिलेगा लाभ, लंबे समय के लिए होती रहेगी कमाई

Mutual Fund New Scheme: यदि आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करके लंबे समय तक लाभ उठाने चाहते हैं, तो SBI म्यूचुअल फंड ने नई स्कीम को लॉन्च कर दिया है, जो एसबीआई एमएफ की डेट केटेगरी में आती है। इसका नाम एसबीआई लॉंग ड्यूरेशन फंड (SBI Long Duration Fund) है। इस स्कीम में रेगुलर फिक्स्ड इनकम का लाभ मिलता है। निवेश के लिए यह 12 दिसंबर से खुल चुका है और 20 दिसंबर 2022 तक ही इसमें इन्वेस्ट किया जा सकता है।

यदि आप कम निवेश में लंबे समय के लिए रेगुलर इनकम जेनरेट करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए काम का ऑप्शन साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इसमें निवेशकों को डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में इन्वेस्ट करना का अवसर भी मिलता है। इस फंड के तहत इंडेक्सेशन लाभ भी होता है। साथ ही उन्हें सरकारी सिक्योरिटीज की हाई क्वालिटी पोर्टफोलियो में निवेश करने का मौका भी मिलता है। इसके लिए फिक्स्ड इकम के सीआईओ राजीव राधाकृष्णन फंड मैनेजर होंगे। वहीं इन्डिकेट फंड मैनेजर मोहित जैन होंगे।

एसबीआई लॉंग ड्यूरेशन फंड का फायदा उठाने के लिए न्यूनतम एप्लिकेशन राशि 5,000 रुपये है। निवेशक 1 रुपये के मल्टीपल में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। इसमें मॉडरेट लेवल पर रिस्क भी हो सकता है। इस न्यू फंड ऑफर के लिए 21 दिसंबर की तारीख तय की गई है। जिसके लिए बेंचमार्क “CRISIL Long Duration Fund All Index” है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। म्यूचुअल फंड में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews