इन 3 म्यूचुअल फंड स्कीम के जरिए सुरक्षित होगा आपके बच्चे का फ्यूचर, बनेगा लाखों का फंड, रोजाना करें 65 रुपये की बचत

mutual fund scheme

Mutual Fund Scheme For Child:  म्यूचुअल फंड आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने में आपकी मदद कर सकता है। सही स्ट्रैटिजी और फंड का चुनाव करके शादी, उच्च शिक्षा, करियर और अन्य वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए फंड तैयार किया जा सकता है। इसपर एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न भी मिलता है। चाइल्ड म्यूचुअल फंड के जरिए बच्चे के लिए बड़ा कॉर्पस तैयार किया सकता है। यह मार्केट से लिंक्ड होता है। लंबे समय से लिए निवेश करने पर हाई रिटर्न भी मिलता है। SIP के माध्यम से अभिभावक मंथली, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक इत्यादि इंटरवल में प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें टैक्स छूट भी मिलता है। इसके अलावा चाइल्ड प्लांस इंश्योरेंस की सुविधा भी देते हैं। ऐसे ही कुछ म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में यहाँ बताया गया है, जिसमें हर महीने 1000 रुपये से 2000 रुपये का निवेश करना पड़ता है।

एचडीएफसी लाइफ क्लिक टू वेल्थ चाइल्ड प्लान

इस प्लान को 30 दिन से लेकर 60 वर्ष आयु का व्यक्ति खरीद सकता है। मैच्योरिटी की उम्र 18-75वर्ष आयु होती है।  पॉलिसी टर्म 10 साल से 40 साल का पॉलिसी टर्म होता है।  मतलब इसमें कम से कम 10 वर्षों तक निवेश किया जा सकता है। सलाना प्रीमियम की न्यूनतम राशि 12,000 रुपये है। यानि निवेशक को रोजाना करीब 34 रुपये की बचत करनी होगी।

कोटक लाइफ ई-इन्वेस्ट

इस पॉलिसी को 3-60 वर्ष आयु का व्यक्ति खरीद सकता है। इसमें 10,12, 15 और 20 वर्ष पॉलिसी टर्म का विकल्प मिलता है। मैच्योरिटी की आयु 18-75 वर्ष आयु है। इसमें सलना 24,000 रुपये यानि हर महीने 2000 रुपये न्यूनतम प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

Edelweiss Tokio वेल्थ सिक्योर प्लस चाइल्ड प्लान

एक नवजात बच्चे के नाम पर भी पॉलिसी को खरीदा जा सकता है। निवेश की अधिकतम आयु 50 वर्ष है। मैच्योरिटी की उम्र 18-85 वर्ष है। इसमें कम से कम 5 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक निवेश किया जा सकता है। स्कीम के तहत हर साल कम से कम 24 हजार रुपये प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम मार्केट जोखिम से अधीन होता। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews