Mutual Fund SIP: WhiteOak Capital की रिपोर्ट से समझें कैसे SIP में निवेश करते समय बरतें सावधानी, पढ़ें यह खबर

Mutual Fund SIP: अगर आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने इस पर एक अध्ययन किया है, जिसमें इसको लेकर कुछ बड़ी बातें सामने आई हैं।
Mutual Fund SIP: WhiteOak Capital की रिपोर्ट से समझें कैसे SIP में निवेश करते समय बरतें सावधानी, पढ़ें यह खबर

Mutual Fund SIP: क्या आप भी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) या एसआईपी (Systematic Investment Plan) में इन्वेस्ट करते है? या फिर आप हर साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं। यदि आप ऐसा करते है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल अगर आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में यह बेहतर होगा कि जिस इंडेक्स में आपने निवेश किया है, उसमें अपने एसआईपी को जारी रखें। दरअसल व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने इस पर एक अध्ययन किया है, जिसमें इसको लेकर कुछ बड़ी बातें सामने आई हैं।

जानिए रिसर्च में क्या हुआ खुलासा?

दअरसल व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड (WhiteOak Capital Mutual Fund) ने 2005-06 से 2023-24 तक की 19 साल की अवधि में एसआईपी रिटर्न की आपस में तुलना की है। वहीं इस अध्यन में पाया गया है कि यदि निवेशक एक ही इंडेक्स में अपने एसआईपी को बनाए रखते हैं या हर साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते हैं, तो उन्हें कितना रिटर्न मिलता है।

अध्ययन से पता चला है कि 1 अप्रैल 2024 तक, पिछले 19 वर्षों में स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में लगातार किए गए एसआईपी ने लार्जकैप इंडेक्स से अधिक रिटर्न प्रदान किया है। हालांकि, इन 19 वर्षों में, लार्जकैप इंडेक्स के एसआईपी ने सात बार सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स के एसआईपी ने छह बार बेहतर रिटर्न दिया।

किस SIP ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

जानकारी के अनुसार व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट के अनुसार, 2005-06 से लेकर 2023-24 तक के दौरान, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगातार निवेश करने पर, और हर साल के टॉप परफॉर्मिंग इंडेक्स में स्विच करने की तुलना में, बेहतर रिटर्न मिला है। अध्ययन के मुताबिक, यदि किसी निवेशक ने पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले इंडेक्स में स्विच करने के बजाय मिडकैप इंडेक्स में निवेश बनाए रखा, तो 1 अप्रैल 2024 तक उसे सालाना 18.8% रिटर्न मिला।

वहीं इसके विपरीत, इंडेक्स बदलने पर यह रिटर्न केवल 15.5% था। इसी तरह, स्मॉलकैप इंडेक्स में एसआईपी जारी रखने पर 16% सालाना रिटर्न मिला, जबकि इंडेक्स स्विच करने पर यह घटकर 15.1% रह गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews