4 साल की कड़ी मेहनत से बनाई यूनिकॉर्न कंपनी, प्रोडक्ट्स बन रही महिलाओं की पहली पसंद, पढ़ें दर्पण सांघवी की Success Story

4 साल की कड़ी मेहनत से बनाई यूनिकॉर्न कंपनी, प्रोडक्ट्स बन रही महिलाओं की पहली पसंद, पढ़ें दर्पण सांघवी की Success Story

Darpan Sanghvi’s Success Story : कहते हैं सफलता बहुत बड़ी चीज होती है। इसके लिए लोगों को सालों-साल मेहनत करना पड़ता है। तब जाकर उन्हें किसी भी क्षेत्र में सक्सेस मिल पाता है, लेकिन कुछ लोगों को मेहनत के साथ-साथ उनकी किस्मत का भी साथ मिल जाता है, जिससे वह बहुत ही कम समय में बहुत अच्छा ग्रोथ कर लेते हैं। वैसे भी आजकल लोग सरकारी या फिर प्राइवेट नौकरी के पीछे भागने के बजाए खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, क्योंकि इसमें एक बार सफलता मिलने पर पैसों की कोई कमी नहीं रह जाती। इसके साथ ही लोग उन्हें नाम से पहचाने लगते हैं। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जोकि महज 4 साल में यूनिकॉर्न कंपनी बन चुकी है। इसका अर्थ है कि कंपनी का वैल्यूएशन 1 अरब रुपए से भी अधिक का हो चुका है। आइए पढ़ते हैं इनकी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी…

4 साल में बदली किस्मत

दरअसल हम बात कर रहे हैं MyGlamm ब्रांड की जो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के फाउंडर दर्पण सांघवी है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से साल 2020 में स्टार्टअप की शुरू की थी। जिस वक्त पूरा देश कोरोना की मार झेल रहा था, उस वक्त उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कोविड के समय उन्हें अपनी कंपनी सुनने में नजर आ रही थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि यह कंपनी यूनिकॉर्न में बदलने वाली है, लेकिन किस्मत का साथ मिलते ही उन्होंने अपनी तकदीर बदल डाली। आज उनके प्रॉडक्ट्स हर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी क्वालिटि हर महिलाओं के दिलों में अलग जगह बना रही है।

D2C ब्रांड

बता दें की MyGlamm डायरेक्ट टू कंज्यूमर (D2C) ब्रांड है, जिसमें बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन इनमें से सबसे अधिक लिपस्टिक फीमेल कस्टमर को आकर्षित करती है। MyGlamm की अधिकतर सेलिंग ऑनलाइन होती है। हालांकि, अब धीरे-धीरे इसके स्टोर्स बन रहे हैं। इस प्लेटफार्म पर सबसे अधिक लिपस्टिक, आईलाइनर, काजल, नेलपॉलिस की बिक्री होती है क्योंकि इस कंपनी की क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है और इसमें महिलाओं को उनकी पसंदीदा कलर भी मिल जाता है। इसके साथ ही कंपनी आए दिन लिपस्टिक पर बहुत सारे ऑफर और डिस्काउंट देती रहती है। जिस कारण लिपस्टिक के प्रोडक्ट बेचने में कंपनी लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में कंपनी ने LIT लिक्विड लिपस्टिक के 100 नए Shades लॉन्च किया है, जोकि सबसे अधिक इन दिनों बिक रही है। केवल इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि यह हर महीने लगभग 6 से 7 लाख LIT लिक्विड लिपस्टिक बेचते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र में कितना बड़ा मार्केट है।

कंपनी का वैल्यूएशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कंपनी की मार्केटिंग करीब 18 अरब डॉलर का है जोकि अगले 5 सालों में 30 अरब डॉलर का हो जाएगा। कंपनी के राजस्व की बात करें, तो यह करीब 150 मिलियन हो चुका है। MyGlamm ब्रांड की निवेशक और एम्बेसडर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर है, जो इसका प्रचार प्रसार करती हैं। बता दें कि इस कंपनी में 600 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। वर्तमान में दर्पण सांघवी की नेट वर्थ अरबों में हैं। अबतक कंपनी ने 150 शहरों में अपना कारोबार जमा लिया है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि कंपनी जल्द ही डिजिटल एफएमसीजी समूह की ओर मूव कर रही है, इससे बिक्री में वृद्धि होगी। साथ ही नए ग्राहक भी जल्दी आकर्षित होंगे। बता दें कि डिजिटल एफएमसीजी समूह के माध्यम से कंटेंट और कॉमर्स एक साथ मिलते हैं, तो यह ग्राहकों को बेहतर प्रॉडक्ट्स प्रदान करते है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews