National Stock Exchange: शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय बढ़ाने वाली NSE की एप्लीकेशन को SEBI ने किया खारिज, पढ़ें खबर

National Stock Exchange: NSE ने सेबी के पास एक एप्लीकेशन दायर किया था, जिसमें उन्होंने डेरिवेटिव मार्केट को शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच तीन अतिरिक्त घंटों के लिए खुला रखने की मांग की थी। लेकिन अब इस एप्लीकेशन को सेबी ने खारिज कर दिया है।
National Stock Exchange: शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय बढ़ाने वाली NSE की एप्लीकेशन को SEBI ने किया खारिज, पढ़ें खबर

National Stock Exchange: सेक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला किया है, जो डेरिवेटिव सेगमेंट में शेयर बाजार के कारोबारी समय का विस्तार करने का था। दरअसल इस निर्णय का प्रमुख कारण है ब्रोकर समुदाय के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही हैं। सेबी ने एक्सचेंजों द्वारा प्रस्तावित ट्रेडिंग समय के विस्तार को खारिज कर दिया है, जिसमें कुछ समय से ट्रेडिंग के घंटे बढ़ाने की मांग की गई थी। आपको बता दें कि इस निर्णय से शेयर बाजार के कारोबारी समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

जानिए क्या थी एनएसई द्वारा दायर की गई एप्लीकेशन:

दरअसल एनएसई ने एक एप्लीकेशन दायर किया था, जिसमें मार्केट रेगुलेटर से अनुमति मांगी गई थी कि डेरिवेटिव मार्केट को रात 6 बजे से 9 बजे के बीच तीन अतिरिक्त घंटे खुले रहने की इजाजत दी जाए। इस मांग का मुख्य कारण था कि बाजार सहभागियों को ग्लोबल न्यूज के प्रकार का आकलन करने और उस पर ठोस कार्रवाई करने का मौका मिले। हालांकि, लेकिन बढ़ते एक्स्ट्रा कॉस्ट की वजह से स्टॉक ब्रोकरों ने इसका समर्थन नहीं किया।

जानकारी के अनुसार इस साल के फरवरी महीने में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आई थी कि, बाजार में इंडेक्स फ्यूचर्स में ट्रेडिंग समय को बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेम्बर्स ऑफ इंडिया (ANMI) ने प्रयास किया था। इस पर चर्चा हुई और इस मुद्दे पर ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को इस विषय में एक औपचारिक लेटर लिखने का सुझाव दिया है।

जानें आज के बाजार का हाल:

दरअसल आज शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में सेंसेक्स में 248.85 अंक की गिरावट आई और इसके बाद 73,646 के नीचे आ गिरा। इसके साथ ही निफ्टी में भी 73.80 अंक की गिरावट हुई और वह 22,368 के लेवल पर चला गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews