सितंबर 2026 में लागू होंगे कई नए बैंकिंग नियम, इन 5 बैंकों ने किया ऐलान, ग्राहकों को पड़ेगा असर, देखें खबर 

सितंबर में कई नए बैंकिंग नियम लागू होंगे। एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और HDFC बैंक डेबिट कार्ड बदलाव भी इसमें शामिल हैं, जो महीने की पहली तारीख से ही प्रभावी होंगे। आइए एक-एक इन बदलावों को जानें। 
Banking New Rules october 2026

AI Generated Image

कुछ दिनों में सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। इसी के साथ बैंकिंग सेक्टर में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। Axis बैंक, HDFC बैंक और केनरा बैंक ने डेबिट से जुड़े नए नियमों (New Banking Rules) की घोषणा की है, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। वहीं फेडरल बैंक ने फॉरेक्स एंड ट्रेड सर्विसेस के लिए नए शुल्क का ऐलान किया गया है। इंडसइंड बैंक भी डेबिट से जुड़े नियम बदलने जा रहा है।

फेडरल बैंक 7 सितंबर से ट्रेड एंड फॉरेक्स सर्विसेज के लिए चार्ज लागू करने वाला है। इस बात की जानकारी बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के जरिए दी है। इन बदलावों की सूची में प्री-शिपमेंट फाइनेंस, एक्सपोर्ट बिल कलेक्शन शुल्क, सर्टिफिकेट जारी करने के लिए चार्ज, क्लीन इंस्ट्रूमेंट शुल्क, मर्चेंट ट्रेड ट्रांजैक्शन चार्जेस इत्यादि को शामिल किया गया है।

एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड बदलाव 

एक्सिस बैंक ने अलग-अलग डेबिट कार्ड वेरिएन्ट के लिए लाउंज प्रोग्राम, डायनेमिक करंसी कन्वर्जन ट्रांजेक्शन मार्क-अप फीस, EDGE रिवार्ड  प्रोग्राम और इंश्योरेंस पात्रता मानदंडों में बदलाव किए हैं। 1 सितंबर से डेबिट कार्ड के लिए डायनेमिक करंसी कन्वर्जन ट्रांजेक्शन पर 3.5% मार्क अप फीस लगेगी। अब EDGE रीवार्ड प्रोग्राम की सुविधा नहीं मिलेगी। बुक माय शो ऑफर ऑफर और लाउंज प्रोग्राम का लाभ खर्च पर आधारित होगा।

डेबिट कार्ड के लिए बीमा कवरेज पाने के लिए कस्टमर को इंश्योरेंस इवेंट की तारीख से 30 दिन पहले कम से कम एक योग्य डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन करना होगा। पहले इसकी अवधि 90 दिन थी।

केनरा बैंक डेबिट कार्ड नियम 

केनरा बैंक ने डेबिट कार्ड और एटीएम से संबंधित नियमों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। ग्रीन पिन रीजेनरेट करने के लिए केवल 5 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान चार्ज के रूप में करना होगा, जो वर्तमान में 23 रुपये+जीएसटी है।

एटीएम से अब ग्राहकों को एक कैलेंडर महीने में केवल 5 फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। वर्तमान में फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट 6 है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिमिट 8 रहेगी। एटीएम से लिमिट से अधिक वित्तीय लेनदेन होने पर अब 23 रुपये+जीएसटी चार्ज लगेगा, जो वर्तमान में 20 रुपये+जीएसटी है।

यहाँ चेक करें नए शुल्क  

HDFC बैंक नए नियम

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने एटीएम निकासी और ऑनलाइन या इन स्टोर खरीदारी की सीमाएं 31 अगस्त तक रिसेट कर दी है। 1 सितंबर से नए कार्ड कंट्रोल और अन्य बदलाव प्रभावी होंगे। इससे पहले कार्ड कंट्रोल सेटिंग के जरिए एटीएम विड्रोल और ऑनलाइन या स्टोर पर खरीदारी की लिमिट को रिसेट/रिव्यू करना होगा। यदि यूजर्स ने अपने डेबिट कार्ड वेरिएंट को तय अधिकतम लिमिट से ज्यादा एटीएम या खरीदारी की लिमिट सेट की है, तो सितंबर 2026 से लिमिट को आपके डेबिट कार्ड वेरिएंट की अधिकतम लिमिट पर रिसेट कर दिया जाएगा।



इंडसइंड बैंक डेबिट कार्ड बदलाव

इंडसइंड बैंक कार्ड से जुड़े नए नियम 15 सितंबर से लागू होंगे। स्टार, सुपरस्टार और मेगा स्टार डेबिट कार्ड के लिए लॉयल्टी टियर बेनिफिट्स खत्म हो जाएगी।योग्य डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ही GEMs कमा पाएंगे। कैश में इंस्टेंट GEMs रिडेंप्शन की सुविधा भी जारी रहेगी, जिसकी लिमिट 1250 रुपये प्रतिमाह तय की गई है। 1 GEM के बराबर एक रुपये होगा।

शुरुआती संख्या 444261, 416292 और 420332 वाले कार्ड को डेबिट कार्ड या यूपीआई लेनदेन पर पर फ्यूल रिवॉर्ड की सुविधा के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। इनके लिए बिल पेमेंट रिकॉर्ड की सुविधा भी 15 सितंबर से बंद कर दी जाएगी। एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी नहीं मिलेगी। वहीं केवल डेबिट कार्ड संख्या 44261 के लिए बुकमीशो ऑफर के योग्य नहीं माना जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews