पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, मध्यप्रदेश के कई जिलों में घट गए दाम, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने 24 दिसम्बर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं। क्रिसमस से पहले देश के कई राज्यों में फ्यूल के रेट में बदलाव हुआ है। वहीं रविवार के दिन क्रूड ऑयल की नई कीमतें जारी नहीं हुई है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में वृद्धि हुई है। ओडिशा, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश में ईंधन सस्ता हुआ है।

एमपी के इन शहरों में बढ़ गए दाम

मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। होशंगाबाद में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 68 पैसे का इजाफा हुआ है। दमोह में 40 पैसे, हरदा में 30 पैसे और मंदसौर में 59 पैसे, मुरैना में 53 पैसे और नरसिंहपुर में 47 पैसे की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। इन शहरों में डीजल के भाव भी बढ़े हैं। रायसेन, सतना, नीमच, अलीराजपुर और शिवपुरी में भी फ्यूल के रेट में हल्का उछाल आया है।

इन जिलों में गिरावट

बालाघाट में पेट्रोल पर 62 पैसे और डीजल पर 57 पैसे की गिरावट आई है। अशोकनगर में पेट्रोल पर 54 पैसे और डीजल पर 49 पैसे की कमी हुई है। उज्जैन में पेट्रोल पर 43 पैसे और डीजल पर 38 पैसे की कटौती हुई है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.81 रुपये और डीजल की 94.08 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में 16 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल का भाव 108..50 रुपये तक पहुँच चुका है, डीजल की कीमत 93.79 रुपये है। झाबुआ में पेट्रोल पर 67 पैसे और डीजल पर 61 पैसे की कमी आई है। जबलपुर, रतलाम, सागर, रीवा, शाजापुर, टीकमगढ़, विदिशा, धार, देवास, बेतूल, अनूपपुर और आगर मालवा में ईंधन सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद भी अनूपपुर, रीवा खंडवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये है।

यहाँ कोई बदलाव नहीं

भोपाल, दतिया, डींडोरी, गुना, मंडला, सीधी।, सिंगरौली और उमरिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews