नई RD स्कीम लॉन्च, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, रोजाना 20 रुपये बचाकर बनेंगे लखपति, जानें कैलकुलेशन और नियम 

रेकरिंग डिपॉजिट में कम से कम 6.50% रिटर्न मिलता है। 3 से 10 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है। इन्स्टॉलमेंट में देरी होने पर जुर्माना लगेगा।
RD Scheme

RD Scheme: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई में नई रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के जरिए ग्राहक हर महीने छोटी-छोटी बचत पर एक लाख रुपये  या इससे अधिक रकम जमा कर पाएंगे। बैंक आरडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है।

इस योजना का नाम “एसबीआई हर घर लखपति योजना” है। 3 से 10 साल का निवेश इसमें किया जा सकता है। टेन्योर पर ही ब्याज दर और इन्स्टॉलमेंट निर्भर करती है। जॉइंट और सिंगल दोनों तरीके से खाता खुलवाया जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है।

ये रहा स्कीम का कैलकुलेशन (Har Ghar Lakhpati Scheme)

3 साल का टेन्योर चुनने पर सामान्य नागरिकों को 2500 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों को 2480 रुपये का निवेश हर महीने करना होगा। 10 साल का टेन्योर चुनने पर सामान्य नागरिकों को 591 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों को 574 रुपये मासिक निवेश करना होगा। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति 10 साल तक हर महीने 591 रुपये  का निवेश करता है, तो वह एक साल रुपये जमा कर पाएंगे। इस हिसाब से हर दिन 20 रुपये की बचत करके लखपति बना जा सकता है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दर (SBI RD Scheme)

  • 3 साल- 6.75%
  • 4 साल- 6.75%
  • 5 साल- 6.50%
  • 6 साल- 6. 50%
  • 7 साल- 6. 50%
  • 8 साल- 6.50%
  • 9 साल-6.50%

योजना के जुड़ी महत्वपूर्ण बातें (Recurring Deposit)

भुगतान राशि 5 लाख रुपये से अधिक है तो समय से पहले निकासी के लिए 0.50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ सकता है। 5 लाख से अधिक रकम होने पर 1% जुर्माना लगेगा। यदि कोई 7 दिनों से कम अवधि पर कोई भी ब्याज लागू नहीं होता। देरी से इंस्टॉलमेंट का भुगतान करने पर निवेशकों को पेनल्टी भरनी पड़ेगी।  यदि कोई व्यक्ति लगातार 6 महीने इंस्टॉलमेंट को जमा नहीं करता है तो खाता अपने आप बंद हो जाएगा, सारी रकम सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।  लगातार तीन या अधिक किस्तों के भुगतान में चूक होने पर चूक होने और खाता नियमित न रखने पर मैच्योरिटी तिथि  या उसके बाद भुगतान किए गए खातों पर 10 रुपये सर्विस चार्ज लगता है। स्कीम से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/आईपीओ इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews