1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आमजन पर भी पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

new rules

1 December Rule Changes:  नवंबर का महिना समाप्त होने जा रहा है। इसी के साथ दिसंबर शुरू होगा। इस दौरान कई नए नियम लागू (New Rules) होंगे। वहीं कुछ नियमों में बदलाव होंगे। दिसंबर 2023 में सिम कार्ड, गूगल अकाउंट, लोन, बैंकिंग इत्यादि से संबंधित नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका असर आम जनता पर भी पड़ सकता है।

सिमकार्ड से जुड़े नए नियम

1 दिसंबर को सिम कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारत में सिम कार्ड बेचने के लिए डिलर्स को अपना वेरीफिकेशन करना होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी करवाना जरूरी होगा। टेलीकॉम कंपनियों को उनके सिम कार्ड बेचने वाली दुकान का केवाईसी करवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। फ्रॉड कॉल्स और स्पैम पर रोक लगाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने नए नियम लागू करने का निर्णय लिया है।

लोन से जुड़े नए नियम

लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत देते हुए आरबीआई नए नियम लागू करने वाक्य है। अब बैंकों को लोन लेते वक्त जमा किए गए प्रॉपर्टी के दस्तावेज लोन जमा होने के एक महीने भीतर की वापस करने होंगे। ऐसा न करने पर बैंकों पर प्रतिदिन 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बदलाव

देश के मुख्य प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC Bank अपने रेगलिया क्रेडिट कार्ड से जुड़े सुविधाओं में बदलाव करने जा रहा है। अब यूजर्स को फ्री एयरपोर्ट लाउंज ऐक्सिस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रति तिमाही 1 लाख रुपये का क्रेडीर उपयोग करना होगा।

डिलीट हो जाएंगे ऐसे गूगल अकाउंट

गूगल 1 दिसंबर से ऐसे गूगल अकाउंट को डिलीट करने जा रहा है, जिसका इस्तेमाल दो वर्षों से नहीं हुआ है। हालांकि स्कूल या बिजनेस वर्ल्ड के अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा।

एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव

हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट को निर्धारित करती है। 1 दिसंबर को भी कीमतों में बदलाव हो सकता है। 1 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये की वृद्धि हुई थी। घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews