New Rules: 1 जुलाई को होंगे 5 बड़े बदलाव, लागू होंगे कई नए नियम, आमजन पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

New Rules: 1 जुलाई को होंगे 5 बड़े बदलाव, लागू होंगे कई नए नियम, आमजन पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

New Rules From July 1, 2023: जून का महीना खत्म होने में केवल 2 दिन ही बचे हैं। जुलाई माह की शुरुआत के साथ कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं वहीं कई नियमों में बदलाव होंगे। जिसका असर जनता पर पड़ेगा। बैंकिंग, फुटवियर शिक्षा और अन्य नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने हाल ही में कहा था कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने पर विचार कर सकती है।

जूते-चप्पलों से जुड़े नए नियम

फुटवियर कंपनियों के लिए सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा कर दी है। 1 जुलाई 2023 से देश में खराब क्वालिटी के जूते चप्पलों के निर्माण और उसकी बिक्री पर रोक लगने वाली है। जिसके लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर लागू किया गया है। विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करते हुए सरकार ने जूते-चप्पल का कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए स्टैंडर्ड पेश किया है, जिसके अनुसार कंपनियों को जूते चप्पलों का निर्माण करना होगा।

एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का विलय

चडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का मर्जर 1 जुलाई से प्रभावी होगा। 30 जून को एचडीएफसी बोर्ड की आखरी मीटिंग होगी। वहीं 13 जुलाई से एचडीएफसी के शेयरों की ट्रेंनिंग एचडीएफसी बैंक के शेयरों के रूप में की जाएगी। बता दें कि यह भारतीय कॉरपोरेट जगत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा विलय है।

ट्रैफिक का नया नियम

महाराष्ट्र में ट्रैफिक का नया नियम लागू होने जा रहा है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा। नए नियमों के तहत चार पहिया वाहनों में पीछे की सीट पर बैठने वाले लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।

CA की पढ़ाई में बदलाव

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की की पढ़ाई में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा। सरकार ने सीए सिलेबस के लिए नई योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत आर्टिकलशिप प्रोग्राम की अवधि भी घट जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews