गूगल प्ले स्टोर से लेकर क्रेडिट कार्ड तक 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 4 नियम, आमजन पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

सितंबर माह में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नियमों में बदलाव से आमजन भी प्रभावित होंगे।
september 1

New Rules From September 1, 2024: कुछ दिनों में सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। नए माह के साथ कई नियम भी बदल जाएंगे। जिसका असर आमजन पर भी होगा। इन नियमों की जानकारी पहले से होने कई नुकसान से बचा जा सकता है। अधूरे कार्यों को समय के पहले पूरा भी कर सकते हैं।

1 सितंबर से गूगल प्ले स्टोर में बदलाव देखने को मिलेगा। क्रेडिट कार्ड नियम से जुड़े नए  नियम भी लागू होंगे। TRAI भी स्पैम कॉल और मैसेज को रोकने के लिए नए नियम करने लागू होंगे। वहीं SME लिस्टिंग के लिए भी नियम सख्त हो जाएंगे। आइए जानें अगले महीने कौन-कौन से बदलाव होंगे-

क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नया नियम (Credit Card Rules)

1 सितंबर से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में संशोधन करने जा रहा है। बैंक यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर रिवर्ड प्वाइंट की सीमा तय करेगा। अगले महीने से UPI और अन्य प्लेटफॉर्म पर RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वालों के समान ही रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए एजुकेशन पेमेंट करने पर भी रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। वहीं टेलीकॉम और केबल ट्रांजैक्शन पर मासिक 2000 प्वाइंट की लिमिट भी लग जाएगी।

एसएमई लिस्टिंग को लेकर सख्त होंगे नियम (SME Rules)

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) के लिए नियमों को सख्त करने को तैयार है। अब उन्हीं कंपनियों को एसएमई सेगमेंट में लिस्ट होने की अनुमति होगी, जिनके पास आवेदन से पहले के तीन वर्षों में न्यूनतम दो के लिए पॉजिटिव फ्री कैश फ़्लो टू इक्विटी (FCFE) होगा। 1 सितंबर से एफसीएफई का यह क्राइटेरिया सभी DRHPs के लिए प्रभावी होगा। अगले आदेश तक लागू रहेगा।

डिलीट हो जाएंगे ऐसे ऐप्स (Google Play Store Changes

1 सितंबर से गूगल प्ले स्टोर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब प्ले स्टोर किसी भी ऐप के APK को किसी थर्ड पार्टी के ऐप स्टोर पर अपलोड करने में प्रतिबंध होगा। यह कदम क्रिप्टो ऐप के जुड़े एक फ्रॉड मामले के वजह से उठाया है।

फर्जी और अनचाहे कॉल-मैसेज पर लगेगी रोक 

फर्जी कॉल और मैसेज के मामले कम करने के लिए TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किया है। ये गाइडलाइंस 1 सितंबर से लागू हो जाएगी। टेलीमार्केटिंग कोल कर्मशियल मैसेजिंग के लिए नया “140” मोबाइल नंबर सीरीज जारी होगा। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को इन नंबर सीरीज वाले कॉल और एसएमएस को ब्लॉकचेन आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म पर शिफ्ट करने को कहा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews