काम की खबर: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी पर पड़ेगा असर, जानें डीटेल

February 1 Rules changes

New Rules: जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। फरवरी माह बेहद खास होने वाला है। क्योंकि 1 फरवरी (February 1) को केंद्र सरकार का बजट पेश होगा। अगले महीने कई बदलाव होने वाले हैं। कुछ नए नियम लागू होंगे तो कुछ पुराने नियमों में संशोधन होगा। इस लिस्ट में नेशन पेंशन सिस्टम, ईमेल और बैंकिंग भी शामिल है। इन बदलावों का असर आमजन के जीवन पर पड़ेगा। कुछ नियमों से लाभ तो किसी से नुकसान होगा।

एलपीजी सिलेंडर के कीमत में बदलाव

एलपीजी सिलेंडर के सरकार महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बदलाव करती है। 1 फरवरी को भी एलपीजी के कीमतों में बदलाव हो सकते हैं। जनवरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में कटौती हुई थी।

चेक पेमेंट से जुड़ा नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा चेक पेमेंट के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है। 1 फरवरी से ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम का पालन करना होगा। नए नियम 10 लाख रुपये से अधिक के चेक पर लागू होंगे।

एनपीएस से जुड़ा बड़ा बदलाव 

PFRDA नेशनल पेंशन सिस्टम से संबंधित बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पेंशन फंड के निकासी के लिए नए नियम 1 फरवरी से लागू होंगे। सब्स्क्राइबर्स बच्चों के उच्च शिक्षा, विवाह के खर्चों, और  नए घर को बनाने या खरीदने के लिए ही आंशिक निकासी कर सकते हैं।

बल्क ईमेल Authentication के नए नियम

गूगल और याहू अकाउंट पर बल्क ईमेल भेजने के ऑथेन्टिकेशन नियमों में बदलाव होने वाला है। नए नियम ईमेल उन डोमेन पर लागू होंगे जो प्रति दिन 5000 से अधिक ईमेल भेजते हैं। नए नियमों के तहत यदि सेंडर ईमेल भेजना जारी रखना चाहते हैं तो उनके सर्वर को DMARC के अनुरूप होना चाहिए।

टाटा मोटर्स के वाहन महंगे होंगे

टाटा मोटर्स के वाहनों की कीमत में 0.7% का इजाफा कर दिया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल भी इसमें शामिल है। 1 फरवरी से कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews