New Rules: 1 जून से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आमजन पर भी पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

New Rules: 1 जून से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आमजन पर भी पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

New Rules: कुछ दिनों मई माह खत्म हो जाएगा और जून की शुरुआत होगी। नए महीने के साथ देश में कई बदलाव होने वाले हैं। बैंकिंग से लेकर क्रिकेट के नियमों में 1 जून से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वहीं हर महीने की पहली तारीख को सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट को भी निर्धारित करती है। इस वर्ष आईसीसी द्वारा क्रिकेट के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है, जिसकी घोषणा आईसीसी ने भी कर दी है। वहीं बैंकिंग के नियमों में भी कुछ बदलाव होंगे। आइए नए नियमों के बारे में विस्तार से जानें-

बैंकिंग के नियमों में बदलाव

आरबीआई 1 जून से “100 दिन 100 भुगतान” अभियान चलाने जा रहा है, जिसके तहत अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता लगाया जाएंगे, इसके संबंध में सभी बैंकों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। अभियान के तहत जिले में हर बैंक को केवल 100 दिनों के अंदर 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट को सेटल करना होगा।

क्रिकेट के नियम में बदलाव

इस बार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला (भारत vs ऑस्ट्रेलिया) बेहद ही रोमांचक होगा। आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। विवादित सॉफ्ट सिग्नल को समाप्त करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले टेस्ट में मैच में यह नियम लागू हो जाएगा।

कफ सिरप के निर्यात से जुड़े नियम

भारतीय कफ सिरप के निर्यात को लेकर केन्द्रीय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इन मामले में अधिसूचना भी जारी की है। 1 जून से नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके तहत बिना जांच और प्रमाण के कफ सिरप का निर्यात नहीं होगा। सरकार लैब्स में जांच और गुणवत्ता का प्रमाण लेना होगा।

गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम

1 जून से सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। देश के 256 जिलों और अन्य नए 32 जिलों में 31 मई से सोने के आभूषण और आर्टिफ़ैक्ट की हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। यह आदेश पिछले साल ही जारी किया गया था। लेकिन एक बार फिर सरकार की तरफ से चेतावनी दी गई है।

एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव

हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है। अनुमान लगाएं जा रहे हैं कि 1 जून को एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews