अगले हफ्ते निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, खुलेगा इन 5 कंपनियों का IPO

अगले हफ्ते निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, खुलेगा इन 5 कंपनियों का IPO

Upcoming IPO Next Week: आज सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का आईपीओ खुल चुका है। वहीं इस सप्ताह का अंतिम ऑफरिंग 10 मार्च को खुलेगा। अगले सप्ताह भी ग्रे मार्केट में कई कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में लगी हुई है। 13 मार्च को दो कंपनियां अपना इश्यू जारी करेगी। वहीं लगातार 14 मार्च को भी ब्राइट आउटडॉर मीडिया लिमिटेड और क्वालिटी फॉयल्स लिमिटेड का आईपीओ खुलेगा। यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है।

इन तरीखों को आएंगे इन कंपनियों के आईपीओ 

  • 13 मार्च, 2023- लैबल क्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, ग्लोबल सर्फेसेस लिमिटेड
  • 14 मार्च, 2023- ब्राइट आउटडॉर मीडिया लिमिटेड, क्वालिटी फॉयल्स लिमिटेड
  • 15 मार्च, 2023- निर्मन एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड

लैबल क्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

कंपनी बारकोड प्रोवाइडिंग का कारोबार करती है। एडिशनल प्लांट और मशीनरी को इंस्टॉल करवाने, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं, जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों के लिए फंड कलेक्ट करने के मकसद से अपना आईपीओ 13 मार्च को खोल रही है। निवेशकों को 15 मार्च तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। इन्वेस्टर्स 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे, जिसमें 2000 शेयरों को शामिल किया गया है। इसकी लिस्टिंग 23 मार्च को  बीएसई और एसएमई पर हो सकती है। ऑफरिंग का प्राइस बैंड 55 रुपये प्रति शेयर है। वहीं करीब 864,000 शेयरों को पेशकश किया जाएगा, जिसका अमाउन्ट 4.75 करोड़ रुपये हैं।

ग्लोबल सर्फेसेस लिमिटेड

कंपनी नैचुरल स्टोन्स और इंजीनियरिंग Quartz के उत्पादन का कारोबार करती है। इसका आईपीओ 13 मार्च को खुलेगा और 15 मार्च को क्लोज हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 23 मार्च को हो सकती है। निवेशक 14 लॉट की बोली लगा पाएंगे, प्रत्येक लॉट में 1400 शेयरों को शामिल किया गया है। 11,070,000 शेयरों को 154.98 करोड़ रुपये का फंड कलेक्ट के उद्देश्य से जारी किया जाएगा। प्राइस बैंड 133 रुपये-140 रुपये प्रति शेयर हैं।

ब्राइट आउटडॉर मीडिया लिमिटेड

कंपनी एडवर्टीजिंग मीडिया सर्विसेज़ को प्रवाइड करती है। इसका आईपीओ 14 मार्च को खुलेगा। निवेशक 17 मार्च तक दांव लगा पाएंगे। 1लॉट की बोली लगाने की अनुमति होगी, जिसकें 1000 शेयर शामिल होंगे। 55.48 करोड़ रुपये की राशि कलेक्ट करने के मकसद से कंपनी 3,800,000 शेयरों को जारी करेगी। इसकी लिस्टिंग 27 मार्च को हो सकती है। प्राइस बैंड 146 रुपये प्रति शेयर हैं।

क्वालिटी फॉयल्स लिमिटेड 

Quality Foils Limited (इंडिया) कोल्ड रोल्ड स्टेनलेस स्टील स्ट्रिप्स और स्टेनलेस फ़्लेक्सिबल पाइप्स का उत्पादन और कारोबार करती है। कंपनी अपना आईपीओ 14 मार्च को ला रही है। जो 16 मार्च को बंद होगा। 4.52 करोड़ रुपये फंड के टारगेट के साथ 754,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। प्राइस बैंड 60 रुपये प्रति शेयर हैं। प्रत्येक लॉट में 2000 शेयर्स शामिल हैं, जिसकी बोली निवेशक लगा पाएंगे। ऑफरिंग की लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर 24 मार्च को हो सकती है।

निर्मन एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड

2,050,800 शेयरों की पेशकश कंपनी 20.30 करोड़ रुपये के फंड को बनाने के लिए जारी करेगा। आईपीओ 15 मार्च को खुलेगा। निवेशक 20 मार्च तक इन्वेस्ट कर पाएंगे। एक लॉट में 1200 शेयरों को शामिल किया गया है। प्राइस बैंक 99 रुपये प्रति शेयर है। लिस्टिंग की डेट 28 मार्च बताई जा रही है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews