अब गुरूवार की जगह सोमवार को होगी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी, निफ्टी 50 वीकली और मंथली एक्सपायरी भी बदली

शेयर निवेशकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। एनएसई द्वारा अब F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी को बदल दिया गया है। ऐसे में जो निवेशक शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, जल्द ही कई इंडेक्स की वीकली एक्सपायरी भी बदल जाएगी।
अब गुरूवार की जगह सोमवार को होगी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी, निफ्टी 50 वीकली और मंथली एक्सपायरी भी बदली

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मंगलवार को सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन में बदलाव किया है। एनएसई ने ऐलान करते हुए कहा कि अब सभी निफ्टी इंडेक्स वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी गुरुवार की जगह सोमवार को होगी। एनएसई द्वारा जारी किए गए ये नियम 4 अप्रैल से लागू किए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो इन नियमों की जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि बाजार काफी कुछ एक्सपायरी पर भी निर्भर करता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले महीने से अब गुरुवार की जगह निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी सोमवार को होगी। सभी नियम 4 अप्रैल से प्रभाव में लाए जाएंगे। इसके अलावा, बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट 50 की एक्सपायरी भी अब सोमवार को होगी।

अब निफ्टी 50 वीकली और मंथली एक्सपायरी भी बदल गई

यानी शेयर निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है कि अब निफ्टी 50 वीकली और मंथली एक्सपायरी भी बदल गई है। यह गुरुवार की जगह 4 अप्रैल से सोमवार को होगी। नियमों को लेकर एनएसई ने कहा, “ये सभी बदलाव 4 अप्रैल 2025 से लागू किए जाएंगे। सभी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी डेट को रिवाइज कर 3 अप्रैल 2025 को नया एक्सपायरी डे घोषित किया जाएगा।” इसके अलावा, एनएसई द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि अब सभी शेयरों के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी महीने के आखिरी सोमवार को ही समाप्त होगी।

14 अप्रैल 2025 को शेयर बाजार में अवकाश रहेगा

जानकारी दें कि 14 अप्रैल 2025 को शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। ऐसे में रिवाइज एक्सपायरी डेट 11 अप्रैल रहने वाली है। बीते दिन निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत तक निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 22,082 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में भी 96 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 72,989 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई मिडकैप में 31 अंकों की तेजी के साथ कारोबार 38,721 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 546 अंकों का उछाल देखने को मिला और यह 43,325 के स्तर पर बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews