Nissan ने भारत में बंद की डैटसन ब्रांड के कारों की प्रोडक्शन, बताई यह वजह

Nissan ने भारत में बंद की डैटसन ब्रांड के कारों की प्रोडक्शन, बताई यह वजह

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। जापान की प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी Nissan ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने डैटसन ब्रांड को भारत में बंद करने जा रही है। इस बात की पुष्टि करते हुए कंपनी ने कहा की, “डैटसन रेडी-गो का प्रोडक्शन चेन्नई संयंत्र (रेनॉल्ट निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में बंद हो गया है। मॉडल की बिक्री अभी भी जारी है (स्टॉक खत्म होने तक)।” दरअसल, पिछले साल ही निसान ने Datson के दो मॉडल लॉन्च किए थे,कंपनी के उम्मीदों पर डैटसन के दो मॉडल खरा नहीं उतर पाए।

ग्राहकों की सेवा कंपनी की प्राथमिकता

कंपनी ने आगे कहा, “हम सभी मौजूदा और भविष्य के डैटसन मालिकों को आश्वस्त कर सकते हैं कि ग्राहकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता बनी हुई है, और हम बिक्री के बाद सेवा के उच्चतम स्तर प्रदान करना जारी रखेंगे। हमारे राष्ट्रीय डीलरशिप नेटवर्क से भागों की उपलब्धता और वारंटी सुपोर्टिंग सुविधा भी जारी रहेगी” इसका मतलब यह है मॉडल की बिक्री अब भी देश में जारी है। इससे पहले भी 2020 में कंपनी ने इंडोनेशिया, दक्षिण, अफ्रीका, रूस और भारत और अन्य देशों में अपने ब्रांड को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़े… शादी में दुल्हन ने मारी अलग एंट्री, वायरल वीडियो को देखकर आप हो जाएंगे हैरान

ग्लोबल ट्रान्स्फर्मैशन पॉलिसी का हिस्सा है यह फैसला

ब्रांड को बंद करना ग्लोबल ट्रान्स्फर्मैशन पॉलिसी का एक हिस्सा है। इसी बात को लेकर कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा की “निसान की वैश्विक परिवर्तन रणनीति के हिस्से के रूप में, निसान मुख्य मॉडल और सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो ग्राहकों, डीलर भागीदारों और व्यवसाय के लिए सबसे अधिक लाभ लाता है। भारत में, इसमें अब तक 100,000 से अधिक ग्राहक ऑर्डर के साथ सभी नए, स्थानीय रूप से उत्पादित निसान मैग्नाइट शामिल हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews