फिलहाल बायबैक पर फैसला नहीं: एनबीसीसी

no-buy-back-offer

नई दिल्ली । वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 10 फीसदी घटकर 72.7 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 81 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एनबीसीसी की आय 1328 करोड़ रुपए से 6 फीसदी बढक़र 1406 करोड़ रुपए रही है। साथ ही एनबीसीसी शेयर बायबैक की खबरों को लेकर भी चर्चा में है। एनबीसीसी के सीएमडी अनूप कुमार मित्तल ने कहा कि बायबैक को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि आम्रपाली मामले में कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी है। आम्रपाली प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और जनवरी-फरवरी में आम्रपाली का काम शुरू हो जाएगा। 2-3 साल में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। आम्रपाली प्रोजेक्ट के लिए 8500 करोड़ रुपए की जरूरत है। अनूप कुमार मित्तल ने ये भी बताया कि एनबीसीसी ने जेपी इंफ्रा के प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई है और उनका मानना है कि जेपी इंफ्रा के प्रोजेक्ट से फायदा होगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews