अब इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरें, जानें कितना होगा फायदा

अब इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरें, जानें कितना होगा फायदा

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स डिपॉजिट (FD Rates) पर बढ़ी हुई ब्याज दरों का तोहफा दे रहे हैं। बैंक और बड़ौदा, ICICI, कोटक महेन्द्रा, HDFC के बाद अब IDBI बैंक ने फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposits Interest Rate) पर ब्याज दर बढ़ा दी है। FD पर बढ़ी हुई ब्याज दरें 20 अप्रैल से प्रभावी भी हो गई है।

सेमी गवर्नमेंट बैंक से पूरी तरह प्राइवेट बैंक बन चुके IDBI बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स डिपॉजिट (FD Rates) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई ब्याज दरों से IDBI के करोड़ों ग्राहकों को लाभों होगा।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले देख लें भाव

IDBI बैंक ने जो FD पर जो नई ब्याज दरें घोषित की हैं उसमें से कुछ स्लैब हम यहां दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए आप IDBI बैंक की नजदीकी शाखा से संपर्क कर इसक अलाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Online Fraud के खिलाफ महाराष्ट्र से आएगी एक्सपर्ट टीम, लोगों को करेंगे जागरूक

ये हैं FD की नई ब्याज दरें  

  • 07 से 30 दिन की अवधि पर 2.7% ब्याज दिया जा रहा है।
  • 31 से 45 दिन की अवधि पर ब्याज की दर 3% तय की गई है।
  • 46 से 60 दिन की अवधि वाली एफडी पर 3.25% की दर से ब्याज दिया जायेगा।
  • 1 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.15% की दर से ब्याज मिलेगा।
  • 1 से 2 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर ब्याज की दर 5.25% होगी ।
  • 2 से 3 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.35% की दर से ब्याज मिलेगा।
  • 3 से 5 वर्ष से अधिक की अवधि वाली एफडी पर 5.5% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
  • 5 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.6% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews