अब शेड्यूल कर सकेंगे आर्डर, Zomato लेकर आया शानदार फीचर, यहां जानिए कैसे करेगा यह काम!

Zomato ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है। दरअसल इस फीचर के चलते अब ग्राहक अपने खाने के ऑर्डर को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे। जानिए कैसे काम करेगा यह।
अब शेड्यूल कर सकेंगे आर्डर, Zomato लेकर आया शानदार फीचर, यहां जानिए कैसे करेगा यह काम!

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपने उपयोगकर्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कंपनी ने अब एक नया और रोमांचक फीचर पेश किया है। जानकारी के अनुसार इस नए फीचर के तहत ग्राहक अब अपने खाने के ऑर्डर को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे। बता दें कि यह नया फीचर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो अपने व्यस्त जीवन में अपने खाने की योजना पहले से ही बनाना पसंद करते हैं।

ऐसे में इस सुविधा के साथ, ग्राहक दो दिन पहले तक भी अपने मील की योजना बना सकते हैं, जिसे Zomato द्वारा सही समय पर ही डिलीवर किया जाएगा। दरअसल पहले यह सुविधा उसी दिन के लिए उपलब्ध होती थी। यानी पहले उसी समय आप आर्डर कर सकते थे, पर अब इसे पहले से शेड्यूल कर सकेंगे।

Zomato पर अपने ऑर्डर को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं : दीपिंदर गोयल

दरअसल Zomato के संस्थापक और सीईओ, दीपिंदर गोयल ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक नया फीचर लॉन्च करने की घोषणा की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि, “अब आप Zomato पर अपने ऑर्डर को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं। अपने भोजन की योजना दो दिन पहले बनाएं, और हम उसे तय समय पर आपके पास पहुंचा देंगे।” वहीं इस घोषणा के बाद Zomato के यूजर्स, खासकर वे लोग जो पहले से ही अपने खाने की योजना बनाते हैं, के बीच उत्साह का माहौल बन गया है।

फिलहाल इन शहरों में मिलेगी सुविधा

वहीं दीपिंदर गोयल ने यह भी जानकारी दी कि Zomato का नया शेड्यूलिंग फीचर फिलहाल कुछ प्रमुख शहरों में शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इनमें दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे शहर शामिल हैं। दरअसल इन शहरों के उपभोक्ता अब अपने ऑर्डर को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं और निश्चित समय पर डिलीवरी का आनंद ले सकते हैं। Zomato ने इस फीचर को खासतौर पर बड़े शहरों में रहने वाले व्यस्त ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेश किया है, ताकि वे अपने खाने को समय पर प्राप्त कर सकें।

जानिए कैसे कर पाएंगे शेड्यूल?

बता दें कि Zomato ने इस नए फीचर को फिलहाल बड़े ऑर्डर पर लागू किया है। यानि इसका मतलब है कि वर्तमान में केवल उन ऑर्डर के लिए शेड्यूलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिनकी कीमत ₹1,000 से अधिक है। दरअसल कंपनी का कहना है कि बड़े ऑर्डर आमतौर पर अधिक स्थिर होते हैं, और इनमें शामिल रेस्टोरेंट्स के पास हमेशा पर्याप्त मात्रा में खाना उपलब्ध रहता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews