
NPS New Rule: यदि आप भी नेशनल पेंशन सिस्टम के लाभार्थी हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। लॉग-इन प्रोसेस से जुड़ा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, हाल ही में PFRDA ने एनपीएस सबस्क्राइबर्स के हित में बड़ा निर्णय लियस है। अकाउंट एक्सेस के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two Factor Authentication) अनिवार्य कर दिया गया है। लॉग-इन प्रोसेस से जुड़े नए नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे।
लॉग-इन के नए सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा
पीएफआरडीए के मुताबिक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सिस्टम में सुरक्षा बढ़ेगी। अब एनपीएस सबस्क्राइर्स को सीआरए एक्सेस करने के लिए मौजूदा आईडी को जोड़ना होगा। आधार के जरिए लॉग इन करने से एक्सेस मिलेगा। इससे अनधिकृत एक्सेस के मामले कम होंगे। साथ ही सिक्योरिटी का लेयर बढ़ेगा।
कैसे काम करेगा सिस्टम?
इस प्रोसेस में 5 बात गलत पासवर्ड दर्ज करने पर अकाउंट लॉक हो जाएगा। दोबारा एक्सेस के लिए पासवर्ड को रिसेट करना होगा। जिसके लिए Eye Pin का रिक्वेस्ट या सीक्रेट सवालों का उत्तर देने की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार के नोडल कार्यालयों में एनपीएस के जुड़े Transaction के लिए पासवर्ड आधारित लॉग इन उपयोग किया जाता है। नई प्रणाली की शुरुआत से पहले सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियां सरकारी नोडल कार्यालयों को डिटेल स्टैन्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर और प्रोसेस फ़्लो के बारे बताएगी।

