
Nutritious Broom : क्या आपने कभी झाड़ू खाई है। सवाल अटपटा लग सकता है लेकिन फिर भी कुछ लोग कह देंगे हां..क्योंकि हो सकता है कभी घर पर मम्मी पापा ने या फिर किसी और ने झाड़ू से उनकी धुलाई कर दी हो। लेकिन हम यहां उस वाली धुलाई की नहीं, बल्कि वास्तव में झाड़ू खाने की बात कर रहे हैं।
न्यूट्रिशन चार्ट
अब भला झाड़ू भी कोई खाने की चीज़ है..लेकिन इस सवाल के जवाब में पेश है ये खासमखास तस्वीर। ये तस्वीर जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किसी दुकान के बाहर जैसे आम तौर पर बिक्री के लिए झाड़ू रखी जाती है, ये भी वैसी ही है। लेकिन इस झाड़ू की खासियत है इसपर छपा न्यूट्रिशन फैक्ट वाला कैलोरी चार्ट। इसमें बाकायादा बताया गया है कि ‘Amount Per Serving’ बताया गया है और उसके अनुसार इमें 150 कैलोरी है, टोटल फैट 10 ग्राम है, कोलेस्ट्रॉल जीरो एमजी है और सोडियम 160 एमजी। इतना ही नहीं, इसमें डाइट्री फाइबर भी 2 ग्राम है और टोटल शुगर निल यानी जीरो है। प्रोटीन 1 ग्राम है और विटामिन डी और कैल्शियम जीरो है। वहीं पोटेशियम की मात्रा भी जीरो ही है।
अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह घूम रही है। लोग झाड़ू खाने के फायदे गिना रहे हैं और इसपर खूब हंसी मजाक चल रहा है। हालांकि इसके नीचे जब हम ingredients पढ़ते है तो समझ में आता है कि ये कॉर्न से बनी कोई डिश है और शायद उसकी पॉलिथिन से बाद में ये झाड़ू का कवर बना दिया गया है। लेकिन कुल मिलाकर ये बहुत ही कमाल का कॉम्बिनेशन तैयार हुआ है और अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया ट्राइ करना चाहते हैं तो इस झाड़ू वाली डिश को आज़मा सकते हैं।
https://twitter.com/baldwhiner/status/1686736514770743298?s=20
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

