Bank Holidays 2023 : जल्द निपटा लें बैंक से संबंधित सभी काम, 8 से 26 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, हो सकती है बड़ी परेशानी

October Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए। 8 से 26 अक्टूबर के बीच पूरे 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दशहरे , नवरात्रि के अलावा अन्य त्यौहारों के साथ शनिवार रविवार की छुट्टियां शामिल है।लगातार छुट्टियों के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं। अक्टूबर महीने में 5 रविवार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक की छुट्टी है यानी पूरे देश में ये 7 छुट्टियां तय हैं।

इन ऑनलाइन सेवाओं का कर सकते है इस्तेमाल

  1. यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  2. UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
    क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।
  4. पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 8 अक्टूबर- रविवार
  2. 14 अक्टूबर 2023, शनिवार, महालया
  3. 15 अक्टूबर रविवार
  4. 18 अक्टूबर 2023, बुधवार, कटि बिहू
  5. 21 अक्टूबर 2023, शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
  6. 22 अक्टूबर रविवार
  7. 23 अक्टूबर 2023, सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी अगरतला, बैंगलुरू, भुवनेश्वर, गुवाहटी, हैदराबाद, कोच्चि,कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची,शिलांग, तिरुअंनतपुरूम
  8. 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा (हैदराबाद इंफाल को छोडकर)
  9. 25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)
  10. 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews