Bank Holiday: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, 8 से 27 अक्टूबर के बीच लगातार 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि 8 अक्टूबर (October Bank Holiday 2022) से 27 अक्टूबर के बीच 12 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार, रविवार, दिवाली, करवाचौथ जैसे अन्य त्योहार शामिल हैं।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट में सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

यह भी पढ़े…MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

इसमें 22 से 25 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। अक्टूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ेंगे, जब बैंकों में पूरी तरह अवकाश होगा। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को दिवाली की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है। राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

October Bank Holidays

  • 8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)
  • 9 अक्टूबर – रविवार
  • 13 अक्टूबर – करवा चौथ (शिमला में अवकाश)
  • 14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
  • 16 अक्टूबर – रविवार
  • 18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी में छुट्टी)
  • 22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
  • 23 अक्टूबर – रविवार
  • 24 अक्टूबर – काली पूजा /दीवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)
  • 25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
  • 26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
  • 27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)

Bank Holiday 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, कई काम होंगे प्रभावित! चेक करें पूरी लिस्‍ट

Bank Holiday 2022: जल्द निपटा लें जरूरी काम, 16 अक्टूबर तक इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews