Bank Holiday 2022: जल्द निपटा लें जरूरी काम, 26 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लें, आने वाले दिनों में बैंक बंद रहने वाले है। आज सोमवार 26 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 6 दिन बैंक बंद रहने वाले है। वही आज 26 सितंबर 2022 नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े..UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 39 जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार, रविवार, दिवाली,गांधी जयंती, करवाचौथ, दशहरा जैसे अन्य त्योहार शामिल हैं। अक्टूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ेंगे, जब बैंकों में पूरी तरह अवकाश होगा। इसके अलावा, अक्टूबर में अन्य 5 दिनों में भी बैंकों का अवकाश होगा।

October Bank Holidays

  • 26 सितंबर 2022 नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर गांधी जयंती – अवकाश (दिन रविवार)
  • 4 अक्टूबर दशहरा- अवकाश (दिन मंगलवार)
  • 8 अक्टूबर – बैंक अवकाश (दूसरा शनिवार)
  • 9 अक्टूबर- बैंक अवकाश (ईद-ए-मिलाद) दिन रविवार
  • 16 अक्टूबर अवकाश (दिन रविवार)

यह भी पढ़े..26 सितंबर को 59 साल बाद गुरू ग्रह आएगा धरती के बेहद करीब, जानें क्या पड़ेगा असर?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews