बैंक की छुट्टियां 2024: जल्द पूरे कर लें जरूरी काम, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कार्य होंगे प्रभावित!

दशहरा के अवसर पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में 10 से 13 अक्टूबर तक बैंकों में लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि सिक्किम में 11 से 14 अक्टूबर तक लंबा वीकेंड रहेगा।
bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

Bank Holidays in October 2024 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि इस हफ्ते लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने वाले है। लगातार छुट्टियों के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते है।

दशहरा के अवसर पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में 10 से 13 अक्टूबर तक बैंकों में लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि सिक्किम में 11 से 14 अक्टूबर तक लंबा वीकेंड रहेगा।ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

October Bank Holiday List

  • गुरुवार 10 अक्टूबर: त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में दुर्गा पूजा/महासप्तमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • शुक्रवार 11 अक्टूबर: महाष्टमी/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बंगाल और बिहार में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • शनिवार 12 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • रविवार 13 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
  • सोमवार 14 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण अवकाश रहेगा।

इन Online सेवाओं से कर सकते है कई काम

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • नेट बैंकिंग: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • यूपीआई : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • मोबाइल बैंकिंग: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • एटीएम सेवाएं: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews