फटाफट निपटा लें बैंक से जुड़े सारे काम, 28 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच इतने दिन रहेंगी बैंक की छुट्टियां, हो सकती है परेशानी

bank holiday in oct nov 2023

October November Bank Holidays 2023 : सभी बैंक उपभोक्ताओं  के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। अक्टूबर अंत से नवंबर के पहले सप्ताह के बीच करीब 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में लगातार छुट्टियों के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी, जिससे मनी ट्रांसफर-ट्रांजेक्शन के काम हो सकेंगे, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।

अक्टूबर नवंबर की छुट्टियों में करवाचौथ, धनतेरस, रुप चौदस और दिवाली अलावा अन्य त्यौहारों के साथ शनिवार रविवार की छुट्टियां शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • एटीएम इस दौरान चालू रहेंगे और अगर किसी को कोई इमरजेंसी काम बैंक से हो, तो वह अपने बैंकों के द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
    क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 28 अक्टूबर 2023, शनिवार, लक्ष्मी पूजा
  • 29 अक्टूबर- रविवार
  • 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
  • 1 नवंबर 2023, बुधवार: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ
  • 5 नवंबर 2023, रविवार
  • 10 नवंबर 2023, शुक्रवार: वंगाला महोत्सव
  • 11 नवंबर 2023, दूसरा शनिवार
  • 13 नवंबर 2023, सोमवार: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
  • 12 नवंबर 2023, रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews