Ola Cabs IPO: जल्द IPO पेश कर सकती है ओला कैब्स, जानें कितना बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है कंपनी

Ola Cabs IPO: जल्द IPO पेश कर सकती है ओला कैब्स, जानें कितना बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है कंपनी

Ola Cabs IPO: ओला कैब्स, जो ऐप बेस्ड कैब सेवाएं प्रदान करती है, जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे अगले तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा पहले पब्लिक ऑफर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की कोशिश की जा सकती है।

जानें कितना बड़ा होगा ओला का आईपीओ:

सूत्रों के अनुसार, रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ओला कैब्स अगले तीन महीनों में आईपीओ के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में करीब 4,168 करोड़ रुपये) जुटा सकती हैं। वहीं इस योजना के अनुसार, यदि ओला कैब्स को प्राइमरी मार्केट से इस धन को जुटाने में सफलता मिली तो उनकी मूल्यांकन 5 बिलियन डॉलर के आसपास हो सकती है।

इन्वेस्टमेंट बैंकों के साथ कर रही संपर्क:

जानकारी के मुताबिक, ओला कैब्स ने अपने आगामी आईपीओ के लिए काम शुरू कर दिया है। इस के लिए, ओला कैब्स की पैरेंट कंपनी, एएनआई टेक्नोलॉजीज की कई निवेश बैंकों के साथ चर्चा चल रही है। आमतौर पर, कंपनी अपने आईपीओ के लिए लीड बैंकर का चयन अगले दो या तीन हफ्तों में पूरा कर सकती है। इस प्रक्रिया में ओला की पैरेंट कंपनी कई इन्वेस्टमेंट बैंकों जैसे कि बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैश, सिटी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, और एक्सिस बैंक के साथ संपर्क में है।

ओला इलेक्ट्रिक भी ला सकती है अपना आईपीओ:

यदि ओला कैब्स का आईपीओ आता है, तो इसका अर्थ हो सकता है कि ओला इलेक्ट्रिक, जो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की निर्माता कंपनी है, भी अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। ओला इलेक्ट्रिक ने पहले से ही अपनी आईपीओ की तैयारी शुरू की है और इसे बाजार नियामक सेबी के पास भेज दिया गया है। इस आईपीओ के माध्यम से, ओला इलेक्ट्रिक लगभग 7,250 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने की योजना बना रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews