स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बैंक ने लॉन्च की नई FD Scheme, मिल रहा तगड़ा रिटर्न, दरें 8% से पार, जानें डिटेल

आरबीएल बैंक ने नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। अधिकतम 8.85% ब्याज मिल रहा है।
bank fd scheme

Bank FD Scheme: प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। स्कीम पर अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इसका नाम “विजय फिक्स्ड डिपॉजिट (Vijay Fixed Deposit)” है। प्रेस विज्ञप्ति में बैंक ने कहा, “यह फिक्स्ड डिपॉजिट असाधारण वित्तीय लाभ देता है। इसे हमारे सर्विस मेम्बर्स के लिए सम्मान और प्रशंसा के तौर पर डिजाइन किया गया है।”

एफडी स्कीम पर मिल रहा कितना रिटर्न?

स्कीम 3 करोड़ रुपये से कम जमा के कैटेगरी में से एक है। 500 दिनों के टेन्योर पर 8% से अधिक ब्याज मिलता है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 8.1% है। वहीं वरिष्ठ सिटीजन को 8.60% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.85% ब्याज मिल रहा है। योजना का नाम ग्राहक RBL Bank मोबाइल ऐप या बैंक के नजदीकी ब्रांच में जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

सामान्य एफडी पर मिल रहा कितना ब्याज?

सामान्य एफडी की बात करें तो बैंक ने पिछले महीने की ब्याज दरों में बदलाव किया था। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.50% से लेकर 8% ब्याज दे रहा है।

इतने दिन के एफडी पर दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

501 दिन से 545 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% ब्याज मिल रहा है। 546 दिन से 24 महीने के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। 24 महीने 1 दिन से 36 महीने के एफडी पर 7.50% इन्टरेस्ट दे रहा है। 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने 1 दिन के अवधि पर 7.10% ब्याज मिल रहा है।

bank fd scheme

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews