एक बार फिर गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला शीर्ष सेंट्रल बैंकर का खिताब, RBI ने दी जानकारी

एक बार फिर भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल लगातार दूसरी बार ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को शीर्ष सेंट्रल बैंकर के खिताब से सम्मानित किया गया है।
एक बार फिर गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला शीर्ष सेंट्रल बैंकर का खिताब, RBI ने दी जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। दरअसल एक बार फिर ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में उन्हें दुनिया के शीर्ष सेंट्रल बैंकर का खिताब दिया गया है। यानि यह लगातार दूसरी बार है जब इस खिताब से गवर्नर शक्तिकांत दास को नवाजा गया है। जानकारी के अनुसार यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें देश में महंगाई पर काबू पाने, आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने, मुद्रा की स्थिरता सुनिश्चित करने, और ब्याज दरों में संतुलन बनाए रखने के लिए उनके असाधारण योगदान के कारण दिया गया है।

Link to the report card: https://t.co/S69gz2HR0U@DasShaktikanta @RBI #RBIGovernor #RBIToday #ShaktikantaDas

— ReserveBankOfIndia (@RBI) August 20, 2024

शक्तिकांत दास को इस साल भी A+ रेटिंग

दरअसल ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन द्वारा 1994 से नियमित रूप से प्रकाशित होने वाली ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड का खास महत्व है। जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। वहीं इस साल, 101 सेंट्रल बैंकरों का आकलन किया गया था, जिसमें उन्हें A+ से F तक के ग्रेड दिए गए। शक्तिकांत दास को इस साल भी A+ रेटिंग मिली है, जो उनके नेतृत्व की सराहना और उन पर विश्वास का प्रतीक है।

बता दें कि इस रिपोर्ट कार्ड में बैंकरों की नवाचारी दृष्टिकोण, समस्याओं के समाधान की उनकी क्षमता, और नीतियों में उनकी दृढ़ता को विशेष महत्व दिया जाता है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड केवल बैंकरों की व्यक्तिगत सफलताओं का मूल्यांकन नहीं करती, बल्कि यह भी दर्शाती है कि उन्होंने अपने देश की अर्थव्यवस्था को किस तरह से स्थिर और प्रगति की दिशा में कितना आगे बढ़ाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर

बता दें कि शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर हैं, जिन्होंने 2018 में इस पदभार को संभाला था। दरअसल उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें कोविड-19 महामारी और इसके बाद की देश में आई आर्थिक अस्थिरता को संभालना था। लेकिन शक्तिकांत दास ने देश में आई इन सभी कठिनाइयों का सफलतापूर्वक सामना किया और देश की अर्थव्यवस्था को स्थिरता कि ओर बढ़ाया।

जानकारी दे दें कि ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में शीर्ष रैंक हासिल करने के साथ ही, शक्तिकांत दास को जून 2023 में सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। यह सम्मान उन्हें लंदन में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews