एक बार फिर निवेशकों को ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड’ में निवेश करने का मौका, 24 कैरेट शुद्ध सोने में कर सकेंगे निवेश

एक बार फिर निवेशकों को ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड’ में निवेश करने का मौका, 24 कैरेट शुद्ध सोने में कर सकेंगे निवेश

Sovereign Gold Bond: सरकार ने एक बार फिर नागरिकों को ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड’ में निवेश करने का अवसर प्रदान किया है। जानकारी के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 के तहत, 12 से 16 फरवरी तक नागरिकों को सोने में निवेश करने का एक और मौका दिया जा रहा है। हालांकि, गोल्ड बॉन्ड के नए रेट की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस स्कीम में निवेश करके नागरिक फायदा उठा सकते हैं। यहां हम आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं ताकि आप इसमें निवेश कर सकें…

RBI द्वारा जारी किया जाता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड:

आपको बता दें की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है जिसे RBI द्वारा जारी किया जाता है। इस अकाउंट को हम डीमैट के रूप में बदल सकते है।जानकारी के मुताबिक इस बॉन्ड में 1 ग्राम सोने का होता है, जिसका मतलब है कि 1 ग्राम सोने की जैसी कीमत होगी, वैसी ही आपकी इस बॉन्ड की कीमत होगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। साथ ही आपको डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाता है।

24 कैरेट शुद्धता, मिलता है सालाना 2.50% ब्याज:

आपको जानकारी दे दें की RBI द्वारा जारी किए जाने वाले सॉवरेन इस गोल्ड बॉन्ड में आपको 24 कैरेट, यानी 99.9% शुद्ध सोने में निवेश करने का फायदा मिलता हैं और साथ ही इस पर सालाना 2.50% तक का ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको यदि पैसों की आवश्यकता हो, तो किसी भी समय बॉन्ड को बेचकर लोन भी लिया जा सकता है। बॉन्ड की कीमत IBJA द्वारा प्रकाशित सोने के रेट के आधार पर तय होती है, जो कि सब्सक्रिप्शन पीरियड से पहले के तीन दिनों के औसत रेट पर निर्भर करती है।

SGBs में शुद्धता की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसे डीमैट के रूप में रखा जा सकता है और यह बहुत उत्तम और सुरक्षित है, इसके अलावा कोई खर्च नहीं होता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews