Onion Price in India: आज से लागू होंगे नए नियम, प्याज के निर्यात से नहीं पड़ेगा आम लोगों की जेब पर असर, पढ़ें खबर

Onion Price in India: केंद्र सरकार द्वारा प्याज को निर्यात करने का फैसला नए नियमों के साथ 4 मई से प्रभावी हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब निर्यात शुल्क बढ़ोतरी से निर्यात का असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा।
Onion Price in India: आज से लागू होंगे नए नियम, प्याज के निर्यात से नहीं पड़ेगा आम लोगों की जेब पर असर, पढ़ें खबर

Onion Price in India: भारत सरकार ने प्याज के मूल्यों को स्थिर रखने के लिए घरेलू बाजारों में इसके निर्यात पर पाबंदियाँ लगाने का निर्णय लिया है। दरअसल आपको बता दें कि सरकार ने 6 देशों में प्याज के निर्यात को इजाजत दे दी हैं। जिसके चलते अब प्याज का निर्यात पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन अब इस पर भारी निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है।

अब निर्यात पर लगाया जाएगा इतना शुल्क:

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाने का बड़ा निर्णय लिया है। यह निर्णय पिछले साल अगस्त में लिया गया था जब सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया था, जिसे बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उपाय के रूप में लिया गया था। वहीं अब एक बार फिर सरकार ने यह फैसला लिया है ताकि आम लोगों पर बढ़ती कीमतों का असर न दिखे।

सरकार ने पिछले साल भी लिया था यह फैसला:

हालांकि पिछले साल, सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक के लिए एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। लेकिन, इसके बाद भी, जब घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों का संकट बना रहा और आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो सरकार ने प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। हालांकि, इस रोक को धीरे-धीरे छूट देने की शुरुआत की गई थी। वहीं एक बार फिर देखना होगा की अब सरकार द्वारा कब तक निर्यात शुल्क को कम किया जाएगा।

6 पड़ोसी देशों को भेजा जाएगा प्याज:

जानकारी दे दें कि भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी रोक के दौरान अब कुछ पड़ोसी देशों में प्याज की खेप भेजने की मंजूरी दी हैं। पिछले महीने, केंद्र सरकार ने बताया कि लगभग 1 लाख टन प्याज की खेप छह देशों को भेजे जाने की मंजूरी दी गई है। इन छह देशों में बांग्लादेश, संयुक्त आरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका शामिल हैं। इन सभी 6 पड़ोसी देशों को मिलाकर, 99,150 टन प्याज का निर्यात किया जाएगा।

दरअसल आज से व्यापार के कुछ अन्य आदान-प्रदानों में सरकार ने बदलाव किए हैं, जिसमें प्याज के अलावा देसी चना को आयात शुल्क से मुक्ति दी गई है और पीली मटर पर इम्पोर्ट ड्यूटी की छूट को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ये नए नियम 4 मई से प्रभावी हो रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews