अपने बच्चे का बनवाना है PAN Card ? ये है ऑनलाइन अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number- PAN) एक दस डिजीट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इस पर हमारा नाम अंकित होता है और इसका सही होना अत्यंत ही आवश्यक ।
pan card

Pan Card For Minor: भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड ड्राईविंग लाइसेंस वोटर आईडी और आधार कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य है, इनमें एक है पैन कार्ड,  जिसके बिना आप बैंकिंग  और टैक्स संबंधी कोई भी काम पूरा नही कर पाते है। परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number- PAN) एक दस डिजीट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इस पर हमारा नाम अंकित होता है और इसका सही होना अत्यंत ही आवश्यक ।

खास बात ये है किआयकर अधिनियम (Income Tax Act) की धारा 160 के मुताबिक, आप बच्चे का भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं जिसे ”Minor PAN Card” कहा जाता है।इस पैन कार्ड को इस्तेमाल करने की अनुमति माता-पिता के पास ही होती है।हालांकि जब बच्चे की उम्र 18 वर्ष हो जाती है तो उसे अपडेट करवाना जरूरी होता है। मायनर पैन कार्ड में सिग्नेचर और फोटो नहीं लगा होता। जिसे बाद में अपडेट करना जरूरी होता है।

ऐसे करें माइनर पैन कार्ड के लिए अप्लाई

  • माइनर पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट (https://nsdl.co.in/) पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन टाइप में से ‘New PAN- Indian Citizen (Form 49A)’ टाइप सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद कैटेगरी में ‘इंडिविजुल’ सेलेक्ट करना होगा।
  • यहां आपको ऐप्लिकेशन टाइप में से टाइप सिलेक्ट करना होगा।इसके बाद आपको कैटेगरी में इंडिविजुल सेलेक्ट करना होगा।
  •  आपको पूरा नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित अन्य डिटेल भरनी होगी।कैप्चा कोड भरकर आपको सबमिट बटन दबाना होगा।
  • आपको स्क्रीन पर टोकन नंबर दिखेगा. उसे नोट कर लें, बाद में Continue with PAN Application Form पर क्लिक करें।
  • Forward application documents physically का विकल्प चुनना होगा।
    फिर आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर भरके अन्य जो जानकारियां मांगी गई है, भरनी होगी।
  • अगले पेज पर आपको परिवार की इनकम डिटेल्स और डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे।
  • अंत में आपको सबमिट का ऑप्शन मिलेगा, यहां आपको 107 रुपये की फीस भरनी होगी।इसके बाद 10 से 15 दिनों में पैन कार्ड आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा.
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews