महिलाओं के लिए 5 बेस्ट पेंशन प्लान, बुढ़ापे में नहीं होगी टेंशन, जिंदगी भर मिलेगी रेगुलर पेंशन, पढ़ें पूरी खबर

Pension plan

Pension Plan: महिलायें आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्हें अपनी जरूरतों के लिए अपने पति या बच्चे के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ते। रिटायरमेंट के बाद भी आत्मनिर्भर होकर जीने के लिए पहले से ही प्लानिंग करना जरूरी होता है। ताकि बुढ़ापे में छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। ऐसी अनेक योजनाएं उपलब्ध हैं, जिसका लाभ उठाकर रेगुलर पेंशन प्राप्त किया जा सकता है। आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करते हैं उतनी ही आसानी होगी। अपने खर्चों और इनकम को ख्याल में रखते हुए ही पेंशन पेंशन का चयन करें।

यूएलआईपी प्लान

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP Plan) महिलाओं के लिए निवेश का बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसमें लाइफ इंश्योरेंस के साथ-साथ इनवेस्टमेंट की सुविधा भी मिलती है। मैच्योरिटी के बाद रेगुलर पेंशन का लाभ मिलता है। एलआईसी समेत कई बीमा कंपनियां यूएलआईपी प्लांस वर्तमान में चला रहे हैं।

म्यूचुअल फंड 

म्यूचुअल फंड में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। SIP के तहत मंथली प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। वहीं SWP के जरिए निर्धारित अवधि पर इनकम यानि पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना भी निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। यह स्कीम उनलोगों के लिए सही है, जिनकी इनकम अधिक नहीं है। 18 वर्ष से 40 वर्ष का कोई भी व्यक्ति लाभ उठा सकता है। स्कीम के तहत 60 वर्ष उम्र होने पर 1000 से लेकर 5000 रुपये पेंशन मिलता है।

नेशनल पेंशन स्कीम

नेशनल पेंशन स्कीम महिलाओं के लिए बेस्ट पेंशन योजनाओं में से एक है। निवेश और उम्र के आधार पर पेंशन मिलती है। यदि कोई महिला 30 वर्ष के उम्र में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करती है, तो 60 वर्ष उम्र पूरी होने पर करीब 45,000 रुपये पेंशन मिलती है।

एलआईसी जीवन अक्षय 7 पेंशन प्लान

एलआईसी का ये एनुइटी प्लान भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। 30 वर्ष के उम्र में पॉलिसी को खरीदा जा सकता है। न्यूनतम पर्चेज प्राइस 1 लाख रुपये है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews