Pension Plan: बुढ़ापे में मौज, हर महीने मिलेगी 1 लाख रुपये पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठायें लाभ, जानें पूरा प्लान

Pension Plan: बुढ़ापे में मौज, हर महीने मिलेगी 1 लाख रुपये पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठायें लाभ, जानें पूरा प्लान

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद लोगों को पैसे की चिंता सताने लगती है। कई लोग नौकरी के दौरान ही रिटायरमेंट के लिए इनवेस्टमेंट शुरू कर देते हैं। केंद्र सरकार भी वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिसमें से एक नेशनल पेंशन सिस्टम है। इस स्कीम की मदद से एक व्यक्ति प्रतिमाह 1 लाख रुपये पेंशन का लाभ उठा सकता है। हालांकि इसके लिए एक सही प्लान की जरूरत पड़ती है।

एनपीएस का कैलकुलेशन

सुरक्षित भविष्य के लिए एनपीएस को निवेश का बेहतरीन विकल्प माना जाता है। जिसमें नौकरी के दौरान ही नागरिक निवेश कर सकते हैं। 18 से 70 आयुवर्ग का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। वर्तमान में 60% इक्विटी और 40 डेब्ट में निवेश करने पर करीब 10% का रिटर्न मिलता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति 30 साल तक हर महीने ₹15000 इन्वेस्ट करता है तो उसे रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप 1 लाख रुपये मिलते हैं।

ऐसे उठायें 1 लाख पेंशन का लाभ

लाख पेंशन का लाभ उठाने के लिए SIP में निवेश करना पड़ता है। एनपीएस में म्यूचुअल फंड के साथ एसआईपी की सुविधा भी प्रदान की जाती है। स्कीम के तहत यदि कोई व्यक्ति 30 साल तक हर महीने का निवेश करता है, तो रिटायरमेंट तक बड़ा फंड इकट्ठा हो जाता है। 56,660 रुपये निवेश करने पर 12% यील्ड के साथ 2 करोड़ रुपये का फंड बनाया जा सकता है। इस तरीके से आप हर महीने 1 लाख रुपये का पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए निवेशकों को महंगाई दर को ध्यान में रखना पड़ता है। 1 लाख रुपये पेंशन पाने के लिए 6% महंगाई दर का खास ख्याल रखना पड़ता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews