Pension Plan: टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, मिलेगी रेगुलर इनकम की गारंटी, HDFC की ये स्कीम आएगी काम

प्राइवेट बैंक की बड़ी घोषणा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई सेवाएं शुरू, FD पर भी होगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर 

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद एक रेगुलर इनकम की आवश्यकता पड़ती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन प्राइवेट जॉब करने वाले कर्मचारियों और कारोबारियों को ऐसी कोई सुविधाएं नहीं मिलती हैं। वर्तमान में अलग-अलग बीमा कंपनियां विभिन्न प्रकार का प्लान चला रही हैं। इसी उद्देश्य के साथ एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए” स्मार्ट पेंशन प्लस प्लान” चला रही है।

प्लान के बारे में

इस प्लान के तहत रिटायरमेंट के बाद ग्राहकों को रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। निवेशक की मृत्यु के बाद जमा राशि नॉमिनी के नाम हो जाती है। यदि आप रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम चाहते हैं तो इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। पॉलिसी के तहत चार वार्षिकी (Annuity) विकल्प दिए जाते हैं। वहीं भुगतान के लिए दो विकल्प मौजूद होते हैं। सिंगल पे न्यूनतम 5000 प्रीमियम राशि प्रदान करता है। दूसरा भुगतान का तरीका सालाना न्यूनतम 30000 प्रीमियम, 15300 अर्धवार्षिक, 7800 तिमाही और 2625 मासिक आधार प्रदान करता है। प्रीमियम राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं होती। न्यूनतम वार्षिकी अमाउंट न्यूनतम 12000 सलाना,  6000 रुपये अर्ध-वार्षिक, 3000 रुपये तिमाही और 1000 रुपये मासिक है।

प्लान के तहत मिलता है इन सुविधाओं का लाभ

इस प्लान के तहत अन्य कई सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। ग्राहक बिना मेडिकल और अंडरराइटिंग आवश्यकताओं के 24 घंटे के अंदर अपनी पॉलिसी जारी करवा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति एक बार निवेश करता है तो उसे पूरे जीवन के लिए इनकम की गारंटी आए प्रदान की जाती है। अधिक जानकारी के लिए HDFC Life Insurance के ऑफिशयल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, प्लान या पॉलिसी में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews