आईसीआईसीआई का खास पेंशन प्लान, बुढ़ापे में मिलेगी रेगुलर इनकम, सुरक्षित होगा फ्यूचर, मैच्योरिटी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानें कैसे

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के हर कोई एक बेहतर और आरामदायक लाइफस्टायर चाहता है। बुढ़ापा ऐसा दौर होता है जब व्यक्ति के जॉब और वेतन नहीं होता, लेकिन जरूरतें और इच्छाएं होती हैं। जिसे पूरा करने के लिए दूसरे के सामने हाथ न फैलाने के लिए पेंशन की जरूरत पड़ती है। मार्केट में विभिन्न प्रकार के प्लांस उपलब्ध हैं, जो रेगुलर इनकम की गारंटी देते हैं। ऐसे ही खास योजनाओं में से एक ICICI Prudential का Guranteed Income For Tomorrow Plan है।

प्लान के बारे में

गरंटिड इनकम फॉर टूमारो एक लॉंग टर्म प्लान हैं, जिसमें 7, 10 या 12 वर्षों तक निवेश करना पड़ता है। मैच्योरिटी के बाद न सिर्फ रेगुलर इनकम की शरुआत होती है। बल्कि मोटी रकम भी मिलती है। निवेशक जब चाहे तक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। प्लान के तहत लाइफ कवर, डुअल टैक्स बेनेफिट्स और प्रोटेक्शन राइडर्स का लाभ भी मिलता है। मैच्योरिटी के 15, 20, 25 या 30 वर्षों तक इनकम प्राप्त किया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10 (10D) के तहत इनकम टैक्स फ्री होता है। वहीं प्रेमियम पर सलाना 46,800 रुपये का टैक्स बचत सेक्शन 80C के तहत किया जा सकता है। पॉलिसी के तहत सरेंडर वैल्यू के 80% तक का लोन निवेशक ले सकते हैं। इसमें मैच्योरिटी के दौरान भुगतान किए गए प्रीमियम का 110% रिटर्न मिलता है। पॉलिसी में निवेश करने की अधिकतम आयु 60 वर्ष है।

ये रहा कैलकुलेशन

इनकम की राशि प्रीमियम पेइंग टर्न और निवेश पर निर्भर करती है। यदि कोई व्यक्ति 12 वर्षों तक हर महीने 5,000 रुपये की राशि निवेश करता है और 30 वर्षों तक पेंशन प्राप्त करना चाहता है। तो उसे 6 लाख रुपये लाइव कवर के साथ मैच्योरिटी पर 7,92,00 रुपये रिटर्न और 72,236 रुपये सलाना इनकम मिलेगी। 7,500 रुपये मंथली प्रीमियम के भुगतान पर 1.08 लाख रुपये सलना इनकम और 11,88,000 रुपये रिटर्न मिलता है। साथ में 9 लाख का लाइफ कवर होता है। यदि कोई व्यक्ति 12 वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करता है तो उसे 30 वर्षों तक 1.56 लाख सलाना पेंशन और मैच्योरिटी ओर 15.84 लाख रुपये मिलेंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews