Pension Plan: एलआईसी की ये स्कीम है खास, 60 के बाद होगी ठाठ, हर महीने मिलेगी 20 हजार पेंशन, जानें कैसे

pension news

Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसमें सरल पेंशन योजना और जीवन ज्योति योजना शामिल हैं। ऐसे ही खास पेंशन प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आपको एकमुश्त यानि एक बार निवेश करना पड़ता है और हर महीने कम से कम 12 हजार रुपये की पेंशन मिलती हैं। इस प्लान का नाम “एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी” है।

स्कीम के बारे में

जीवन अक्षय में पॉलिसिहोल्डर को बार-बार निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। निवेशक जितना इन्वेस्ट करते हैं उतनी की अधिक पेंशन की राशि होती है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1 लाख रुपये होती है। इसमें बीमा का लाभ भी मिलता है। खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति पॉलिसी खरीदने के 90 दिन बाद ही स्कीम पर लोन का लाभ उठा सकता है। 30 से 85 आयुवर्ग का कोई भी भारतीय नागरिक स्कीम के लिए आवेदन कर सकता है।

ये है कैलकुलेशन

पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति एक साथ 40 लाख 72 हजार रुपये का का निवेश करता है तो उसे हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। पेंशन प्राप्ति के लिए पॉलिसिहोल्डर मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक विकल्प का चयन कर सकता है। एलआईसी के नजदीकी ब्रांच या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पॉलिसी खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए “https://licindia.in/” पर विजिट करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews