बुढ़ापे में नहीं सताएगी पैसों की टेंशन, 1 लाख के निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी इनकम, इंडिया फर्स्ट का ये पेंशन प्लान आएगा काम

pension plan

Pension Plan: पेंशन प्लान के जरिए बुढ़ापे में इनकम की गारंटी मिलती है। मार्केट में विभिन्न प्रकार प्लांस उपलब्ध हैं, जिसमें से एक “IndiaFirst Life Guaranteed Annuity Plan” है। इसके तहत इमिजिएट पेंशन पेमेंट्स की सुविधा भी उपलब्ध होती है। जिसके जरिए सालों साल तक प्रीमियम भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही ज्वाइंट लाइफ का ऑप्शन चुनकर आप अपने परिवार को भी खुद के गैर-मौजूदगी में वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

निवेश के लिए मिलते हैं कई एनुइटि ऑप्शन

इंडिया फर्स्ट लाइफ गारंटिड एनुइटि प्लान के तहत 12 एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं। इसमें लाइफ एनुइटि, डिफर्ड लाइफ एनुइटि पर्चेज प्राइस के रिटर्न के साथ, एनुइटि सर्टन और ज्वाइंट लाइफ लैस सर्वाइवर एनुइटि फॉर लाइफ शामिल हैं। प्लान के तहत जरूरत के हिसाब से टॉप अप का लाभ उठाकर एनुइटि पेमेंट्स को बढ़ाया भी जा सकता है। आप डिफर्ड लाइफ एनुइटि का विकल्प चुनकर इन्स्टॉल्मेन्ट में देरी भी कर सकते हैं। इसमें जरूरत पड़ने पर समय से पहले एनुइटि प्राप्त करने का ऑप्शन भी मिलता है। आप पर्चेज प्राइस के जरिए अपने बड़ी बीमारियों का इलाज भी करवा सकते हैं। रिटाइयरमेंट कर बाद जिंदगी भर वार्षिक/अर्द्ध वार्षिक/त्रैमासिक/मासिक आधार पर पेंशन मिलती है। 40 वर्ष से 80 वर्ष आयु का व्यक्ति प्लान में निवेश कर सकता है।

ये रहा कैलकुलेशन

प्लान के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख रुपये है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। मतलब आप जितना इन्वेस्ट करेंगे उतनी पेंशन मिलेगी। यदि कोई इस सिंगल प्रीमियम इंडिविजुअल एनुइटि पॉलिसी में एकमुश्त 1 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे हर महीने 1000 रुपये यानि सलाना 12,500 रुपये की पेंशन मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews