खास हैं ये तीन Pension Plan, बुढ़ापे में मिलेगी रेगुलर इनकम की गारंटी, जरूरत पड़ने पर आसानी से ले पाएंगे Loan, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: कब किस चीज की जरूरत पड़ जाएगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं। रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति पेंशन या तो बच्चों पर निर्भर होता है। जरूरत पड़ने पर पैसे हमेशा पास में हो यह जरूरी नहीं होता है। पेंशन की राशि अधिक न होने पर वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई ऐसे पेंशन प्लांस हैं जिसके तहत आसानी से लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है। ताकि Emergency के समय कोई परेशानी न हो।

एलआईसी जीवन शांति प्लान

यह एलआईसी का खास रिटायरमेंट प्लान है, जो पॉलिसिहोल्डर को पेंशन की गारंटी देता है। 30-79 वर्ष आयु वर्ग का व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है। इस प्लान के तहत भी एक साल तक निवेश के बाद लोन का लाभ उठा सकते हैं।

एलआईसी सरल पेंशन योजना

यह एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम प्लान है, जो रिटायरमेंट के बाद इनकम की गारंटी देने का दावा करता है। इस प्लान में 6 महीने तक निवेश करने के बाद लोन लिया जा सकता है।

एलआईसी जीवन अक्षय 7 प्लान

इसे भी रिटायरमेंट के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। पॉलिसी के तहत 10 अलग-अलग एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं। 30 वर्ष से 85 वर्ष आयु का व्यक्ति उठा सकता है। पॉलिसीहोल्डर 3 महीने के फ्री-लुक पीरीयड खत्म होने के बाद लोन के लिए अप्लाई कर सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews