Pension Plan: चैन से कटेगा बुढ़ापा, रोजाना 72 रुपये के निवेश पर मिलेगी मंथली पेंशन, LIC की ये स्कीम करेगी मदद

Pension Plan: चैन से कटेगा बुढ़ापा, रोजाना 72 रुपये के निवेश पर मिलेगी मंथली पेंशन, LIC की ये स्कीम करेगी मदद

Pension Plan: पेंशन प्लान रिटायरमेंट के बाद जीवन को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए जरूरी माना जाता। जिसमें व्यक्ति अपनी कमाई रकम को पेंशन के बचाता है। बुढ़ापे में हेल्थ समेत कई खर्चें बढ़ जाते हैं। बढ़ती महंगाई में किसी और से उम्मीद करना सही नहीं होता है। यदि आप अपने भविष्य को आर्थिक तंगी से सुरक्षित बनाने की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके लिए एलआईसी की न्यू जीवन निधि प्लान काम की साबित हो सकता है।

प्लान के बारे में

एलआईसी जीवन निधि पॉलिसी देश के प्रसिद्ध पेंशन प्लान में से एक है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी आय कम होती है। पॉलिसी के तहत रोजाना 72 रुपये के निवेश पर रिटायरमेंट के बाद 25000 से अधिक की मंथली पेंशन लाभ उठाया जा सकता है। 20 साल से 58 साल आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति पॉलिसी खरीद सकता है। इस स्कीम के तहत पेंशन के साथ-साथ बीमा योजना का लाभ भी मिलता है। साथ ही हर 6 साल पर बोनस की गारंटी भी मिलती है। पॉलिसी के तहत निवेश की गई रकम टैक्स दायरे से बाहर होती है ।

ये रहा कैलकुलेशन

पॉलिसी की अवधि 7 साल से लेकर 35 साल की होती है। भुगतान के लिए वार्षिक, अर्ध वार्षिक, तिमाही और मासिक प्रीमियम का भुगतान चुन सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति पॉलिसी के तहत 20 साल की उम्र में 25 सालों के लिए 10 साल रुपए का निवेश करता है, तो उसे 10 लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है। साथ ही रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ मिलता है। प्लान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की नजदीकी शाखा या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews