Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी टेंशन, हर महीने मिलेगी मोटी पेंशन, Bajaj की ये स्कीम करेगी मदद

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद भी हर व्यक्ति स्वतंत्र जीवन जीना चाहता है। अपनी छोटी -छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना चाहता। अपने बुढ़ापे को वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाने के लिए पहले से ही तैयारी कर देता है। उचित पेंशन प्लान कर चयन कर आप बिना नौकरी के भी मंथली इनकम का लाभ उठा सकते हैं। अपने जीवनशैली को बरकरार रख सकते हैं। बजाज आलियंज पेंशन गारंटी योजना इसमें आपकी मदद कर सकता है।

प्लान के बारे में

इस प्लान के तहत हर महीने पेंशन की गारंटी मिलती है। पेंशन की राशि आपके निवेश पर निर्भर करती है। इसमें एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करना होता है। जिसके बाद निवेशक को स्वर्णिम वर्षों में एक निर्धारित आय मिलती रहती है। स्कीम के तहत कम से कम 1000 रुपए मंथली पेंशन मिलता है। एक व्यक्ति 2 लाख से अधिक Monthly Pension का लाभ भी उठा सकता है। बजाज आलियंज पेंशन गारंटी योजना एक पारंपरिक तत्काल वार्षिकी योजना (Annuity Scheme) है। प्रवेश के न्यूतम आयु 37 वर्ष और अधिकतम 80 वर्ष है।

मिलता है इन सुविधाओं का भी लाभ

है। इसमें 15 दिन का फ्री लुक आउट अवधि मिलता है। चुने गए आवर्ती के अनुसार से पेंशन मिलता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80ccc के तहत भुगतान की गई खरीद मूल्य पर टैक्स छूट भी मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य समान्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों के परामर्श पर भी कहीं निवेश करें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews