Pension Plan: ये सरकारी स्कीम है खास, बुढ़ापे में होगी ठाठ, हर महीने मिलेगी 9,250 रुपये पेंशन, जानें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: पेंशन बुढ़ापे के लिए एक अदृश्य लाठी के समान है, जो वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाता है। इसके जरिए उन्हें वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। काम करने की एक उम्र होती है, 60 के बाद शरीर थक जाता है। ऐसे में वित्तीय समस्याओं का सामना न करना पड़े इसलिए प्लानिंग पहले से ही शुरू करनी पड़ती है। केंद्र सरकार वर्तमान में ढेरों योजनाएं चला रही है, जिसमें निवेश कर पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। इन्हीं खास योजनाओं में से एक “पीएम वय वंदना योजना” है।

ये है कैलकुलेशन

पीएम वय वंदना योजना का लाभ 60 या इससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है। निवेशकों 1000 रुपये से लेकर 9250 रुपए मासिक पेंशन का लाभ मिलता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। स्कीम में पति-पत्नी दोनों मिलकर जॉइन्ट खाता भी खुलवा सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये हैं। यदि कोई व्यक्ति 60 साल की उम्र में 15 लाख का निवेश करना है तो उसे 10 सालों तक 9250 रुपये पेंशन मिलती है। अंतिम भुगतान के साथ निवेशित राशि रिटर्न कर दी जाती है। वर्तमान में स्कीम पर 8% सलाना ब्याज मिल रहा है। निवेशक मासिक/तिमाही/अर्द्धवाषिक/ वार्षिक भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं।

योजना से जुड़ी जरूरी बातें

यदि निवेशक की मृत्यु स्कीम अवधि के 10 साल के भीतर हो जाती है, तो नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस कर दिया जाता है। इच्छुक व्यक्ति एलआईसी के किसी भी ब्रांच में जाकर पॉलिसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन LIC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। स्कीम में टैक्स जीएसटी टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews