पेंशन प्लान: एसबीआई की शानदार स्कीम, एक बार निवेश करने पर हर महीने मिलेगी इनकम, बुढ़ापे में होगी ठाठ, जानें डीटेल

LIC Pension Plan

Pension Plan: मंथली स्कीम स्कीम के जरिए भी आप रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं। इन योजनाओं में रेगुलर इनकम की गारंटी निर्धारित समय के लिए होती है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई वर्तमान में खास स्कीम चला रहा है, जिसके जरिए मंथली इनकम की गारंटी मिलती है। इस स्कीम का नाम “SBI Annuity Deposit Scheme” है। इसमें एकमुश्त निवेश करना पड़ता है। जिसके बाद हर महीने इनकम मिलती है।

स्कीम के बारे में

इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। जमा राशि और ब्याज राशि मासिक किश्तों में प्राप्त होती है। इसका लाभ बच्चे और बुजुर्ग दोनों उठा सकते हैं। ज्वाइंट खाता खुलवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। निवेश अपने जरूरतों के हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

कितनी है ब्याज दरें?

एनुइटि डिपॉजिट स्कीम के तहत वर्तमान में 7-45 दिन के डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.40% ब्याज मिल रहा है। 5-10 साल के डिपॉजिट पर 6.5% और 2-3 साल के डिपॉजिट पर 7% और 1-2 साल के डिपॉजिट पर 5.50% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

कैलकुलेशन

निवेशकों को 1-10 वर्षों तक इनकम प्राप्त कर सकते हैं।  न्यूनतम निवेश की राशि 25000 रुपये होती है। वहीं न्यूनतम एनुइटि की राशि 1000 रुपये होती। डिपॉजिट की अवधि 36/60/84/120 महीने की होती है। 10 साल के टेन्योर को चुनकर आप पने “Golden Years” को खुशहाल बना सकते हैं। इसमें लोन की सुविधा भी मिलती है। यदि कोई व्यक्ति स्कीम में 10 साल के लिए पैसा लगाता है तो 6.5% ब्याज के आधार पर हर महीने करीब 11 हजार रुपये की इनकम प्राप्त कर सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews