Pension Plan: एसबीआई की खास स्कीम, बुढ़ापे में होगी मौज, एक बार निवेश करने पर जिंदगी भर मिलेगी पेंशन

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता पैसों की होती है। बढ़ती महंगाई में वित्तीय स्थिति कमजोर होने पर कई समस्याओं का सामना करना है। इसलिए बुढ़ापे में पेंशन की जरूरत भी बढ़ जाती है। ताकि वरिष्ठ नागरिक खुद का ख्याल रख पाएं और अपने जरूरतों की पूर्ति कर पाएं। यदि आप भी रिटायरमेंट के बाद जीवन को सिक्योर करना चाहते हैं तो एसबीआई की लाइफ सरल पेंशन स्कीम मदद कर सकती है।

प्लान के बारे में

एसबीआई लाइफ सरल प्लान एक सिंगल प्रीमियम, इंडिविजुअल, नॉन-लिंक्ड प्लान है। स्कीम के तहत एकमुश्त निवेश पर पेंशन के तौर मंथली इनकम प्रदान की जाती है। निवेशक सिंगल लाइफ ज्वाइंट लाइफ एन्यूटी का विकल्प चुन सकते हैं। प्लान पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध होती है। । पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है।

मिलता है इन सुविधाओं का लाभ

40 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति योजना का लाभ उठा सकता है। मासिक, वार्षिक, अर्धवार्षिक और तिमाही प्रीमियम भुगतान करने का विकल्प दिया जाता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं होती। पॉलिसी के तहत 50 लाख रुपये जीवन बीमा भी मिलता है। साथ ही 5 वर्षों के लिए बोनस का लाभ मिलता है। जरूरत पड़ने पर पॉलिसी धारक प्लान सरेंडर भी कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया योजना पर 6% पीएफ रिटर्न भी देता है। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.sbilife.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews