पेंशन प्लान: फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए सुरक्षित करें अपना बुढ़ापा, रिटायरमेंट के बाद मिलेगी रेगुलर इनकम, जानें कैसे

LIC Pension Plan

Pension Plan: फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए भी आप रिटायरमेंट के बाद मंथली इनकम का लाभ उठा सकते हैं। एफडी को निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता है। ऐसे कई बैंक हैं को एफडी पर 8% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। FD मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेश के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों इनकम यानि पेंशन मिलती है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जो रिटायरमेंट के 2-3 साल पहले निवेश करना चाहता है।

एफडी के जरिए पेंशन कैसे पाएं?

फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत दो विकल्प मिलते हैं, जिसमें Cumulative और Non-Cumulative शामिल हैं। नॉन-कम्यूलेटिव एफडी का ऑप्शन चुनकर ग्राहक मंथली पेआउट का लाभ उठा सकते हैं। एक निर्धारित समय से बाद इनकम मिलने लगती है। मंथली, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और त्रैमासिक अवधि का विकल्प भी मिलता है। खास बात यह है कि इस स्कीम को शुरू करने के लिए प्रोसेसिंग फीस की जरूरत नहीं पड़ती। 1000 रुपये से निवेश भी शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं लोन की सुविधा भी मिलती है।

ये बैंक और एनबीएफसी दे रहें तगड़ा रिटर्न

कई बैंक और NBFC ऐसे हैं, जो एफडी मंथली इनकम स्कीम पर भी आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एचडीएफडी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 3% से 6.25% तक ब्याज दे रहा है। एसबीआई बैंक 3.4% से लेकर 6.2% इन्टरेस्ट प्रदान कर रहा गई। ऐक्सिस बैंक भी 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 2.50% से लेकर 6.25% तक ब्याज दे रहा है। वहीं बजाज फाइनेंस 8.60% अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें कम से कम 15,000 रुपये का निवेश करना अनिवार्य हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

( Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/ शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews