रिटायरमेंट के बाद मिलेगी मोटी पेंशन, पोस्ट ऑफिस के इन 3 योजनाओं का उठायें लाभ, बुढ़ापे में होगी ठाठ, नहीं होगी पैसों की टेंशन

pension plan

Pension Plan: पेंशन आपके गोल्डन एज को और भी सुनहरा बनाने में मदद करता है। रिटायरमेंट के बाद विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं के लिए पैसों की जरूरत पड़ती ही है। दूसरों के सामने हाथ ना फैलाना पडे इसीलिए कई लोग पहले से ही प्लानिंग शुरू कर देते हैं। यदि आप भी अभी से ही रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो डाकघर की कुछ योजनाएं आपके लिए बेस्ट ऑफ विकल्प बन सकती हैं। आइए जानें इन इन स्कीम्स के बारे में-

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

इस लिस्ट में सबसे पहले पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आती है। योजना 5 साल में मेच्योर होती है। वर्तमान में इसपर 7.4% ब्याज मिल रहा है। निवेश न्यूनतम सीमा हजार रुपए होती है। अधिकतम एक व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट कर सकता है। वहीं ज्वाइन खाते के तहत अधिकतम निवेश की सीमा 15 लख रुपए होती है। 9 लाख के निवेश पर 5, 500 और 15 लाख के निवेश पर 9,250 की मंथली इनकम मिलती है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

पोस्ट ऑफिस के सीनियर सिटिजन स्कीम के तहत भी पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें टैक्स छुटकारा भी मिलता है। न्यूनतम निवेश की सीमा 1000 रुपये होती है। यदि कोई व्यक्ति इसमें 15 लख रुपए का निवेश करता है तो उसे सालाना 1 लाख से अधिक की पेंशन मिलती है। फिलहाल इसपर 8.2% ब्याज मिल रहा है। यह 5 वर्षों में मैच्योर होती है 60 वर्षों से अधिक आयु के व्यक्ति में निवेश कर सकते हैं।

पीपीएफ

पब्लिक प्रोविडेंट फंड के जरिए पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। यदि 30 वर्ष का कोई व्यक्ति इसमें 1 लाख रुपये का निवेश हर साल करता है तो 7 वर्ष की उम्र में वह करीब 1 करोड रुपये का फंड बन सकता है। इसके बाद फॉर्म C पेंशन प्राप्त कर सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews